आधी रात को प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल पहुंचा युवक, ससुराल वालों ने पकड़कर तबीयत से धुना
बस्ती में एक युवक को शादीशुदा प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। युवक आधी रात को प्रेमिका से मिलने के लिए उसकी ससुराल पहुंच गया। महिला के ससुराल वालों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया और फिर तबीयत से धुनाई की।

यूपी के बस्ती में एक युवक को शादीशुदा प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। युवक आधी रात को प्रेमिका से मिलने के लिए उसकी ससुराल पहुंच गया। महिला के ससुराल वालों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया और फिर तबीयत से धुनाई की। ग्रामीणों की पिटाई से युवक लहूलुहान हो गया। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मामला शांत कराया और युवक को हिरासत में लेकर थाना पहुंचाया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा का बाजार गर्म है।
गुरुवार की देर रात गौर थाना क्षेत्र के एक गांव में अफ़रा-तफ़री मच गई। गांव में एक नवविवाहिता से मिलने एक युवक पहुंचा। जिसे परिजनों सहित ग्रामीणों ने पकड़ लिया। युवक कुछ समझ पाता कि उसे मारपीट कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। इस बीच किसी ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद युवक को हिरासत में लेकर थाना पहुंचाया।
घटना के दूसरे दिन पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना पर तलब किया। जहां दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची थी और युवक को थाने ले आई थी। आज दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। दोनों पक्ष आपसी बातचीत कर रहे हैं। कोई भी पक्ष कार्रवाई नहीं चाह रहे हैं।
टॉवर पर चढ़कर बोला प्रेमी, प्रेमिका से कराओ शादी
वहीं दूसरी ओर फिरोजाबाद में एक प्रेमी प्रेमिका के लिए वीरू बनकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया।मक्खनपुर के नगला मवासी निवासी राहुल पुत्र रविंद्र सिंह मक्खनपुर के ही एक गांव में रहने वाली युवती से शादी करना चाहता है। बताया जाता है युवती के परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं हैं। शुक्रवार सुबह राहुल अपनी प्रेमिका के गांव में पहुंचा तथा गांव में स्थित रिलायंस के टॉवर पर चढ़ गया। वह प्रेमिका से शादी कराने की मांग कर रहा था। जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। लोगों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं था।
लड़की का नाम लेकर शादी की जिद कर रहा था युवक
जानकारी मिलने पर थाना मक्खनपुर के प्रभारी चमन शर्मा भी यहां पर पहुंच गए। जब उन्होंने युवक की हरकतों को देखा तथा समझाने का प्रयास किया तो युवक किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं था। युवक गांव की एक लड़की का नाम बार बार लेते हुए कह रहा था कि वह उससे शादी करेगा, लेकिन उसके परिजन तैयार नहीं हैं। स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया तो अग्निशमन विभाग के सत्येंद्र दुबे अपनी टीम के साथ में पहुंचे। पुलिस ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया। युवती के परिजन भी यहां पर बुला लिए। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक को किसी तरह से समझाया कि उसकी मदद की जाएगी। इसके बाद में वह नीचे उतारा।




साइन इन