Raped and then killed his girlfriend himself committed suicide says the end प्रेमिका से रेप किया फिर मार डाला; खुद भी ट्रेन से कटा, सुसाइड का वीडियो बनाया, बोला- द एंड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमिका से रेप किया फिर मार डाला; खुद भी ट्रेन से कटा, सुसाइड का वीडियो बनाया, बोला- द एंड

अलीगढ़ के अकराबाद क्षेत्र में प्रेमी ने पहले प्रेमिका से दुष्कर्म कर दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने भाई को फोन कर हत्या की बात बताई और “द एंड” कहते हुए वीडियो भी बनाया।

Sat, 14 March 2026 03:26 PMsandeep हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share
प्रेमिका से रेप किया फिर मार डाला; खुद भी ट्रेन से कटा, सुसाइड का वीडियो बनाया, बोला- द एंड

अलीगढ़ में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का पहले रेप किया। उसके बाद दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। युवती का शव शनिवार सुबह गांव के ही एक सुनसान खंडहर में न्यूड हालत में मिला। युवक का शव एक दिन पहले ही रेलवे ट्रैक किनारे मिला था। उस युवक का भी एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह रेलवे ट्रैक पर चलते हुए वीडियो बना रहा है। 12 सेकंड के इस वीडियो के आखिर में वह द एंड कहता है। इस वीडियो को बनाने से पहले उसने अपने भाई को कॉल कर बताया कि उसने लड़की का मर्डर कर दिया है। अब खुद भी मरने जा रहा है। यह मामला अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज था

नलकूप विभाग में संविदा पर काम करने वाला शशि कपूर (25) पुत्र वीरेंद्र पाल सिंह निवासी पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसका पड़ोस में ही रहने वाली युवती (20) से प्रेम प्रसंग था। वह 3 भाई और 5 बहनों में सबसे छोटी थी। युवक-युवती जिस गांव में रहते थे, उनका मकान आसपास ही बना था। इसी बीच दोनों में नजदीकी हो गई। दोनों के घर वालों को इसकी भनक नहीं थी। इस बीच युवती की शादी दूसरी जगह तय हो गई। इससे युवक नाराज हो गया। उसने शुक्रवार की दोपहर युवती को मिलने को बुलाया। गांव में ही एक खंडहरनुमा मकान में दोनों मिले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका, हाईटेंशन पोल पर चढ़ी; हाईवोल्टेज ड्रामा
ये भी पढ़ें:प्रेमिका के धोखे से टूटे प्रेमी ने वीडियो बना लगाए आरोप, फांसी लगाकर आत्महत्या

रेप के बाद भाई से बोला- लड़की को मार डाला

इसी मकान में युवक ने पहले दुष्कर्म किया। उसके बाद युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। शुक्रवार की शाम को युवक का शव गांधी पार्क थाना क्षेत्र के भदेसी रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि मरने से पहले युवक ने अपने भाई को कॉल की थी, जिसमें उसने लड़की को मारने की बात कही। उसके बाद एक वीडियो बनाकर द एंड कहा था।

इधर युवती भी अपने घर से लापता थी। उसके परिवार के लोग उसकी तलाश में लगे थे। शनिवार की सुबह उसका शव गांव के ही एक बंद मकान में पड़ा मिला। शव नग्न अवस्था में था। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक का शव मिलने और उसके बाद युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने जब कड़ियां जोड़ीं तो मामला सामने आया।

बंद पड़े मकान में मिली लाश

युवती के भाई ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बहन शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर के पास ही एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थी। जब वह शाम तक नहीं लौटी, तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि वह गायब है। शनिवार सुबह गांव के प्राइमरी स्कूल के सामने एक खाली पड़े मकान में उसका शव मिला। इस मकान के मालिक दिल्ली में रहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पार्क में मिलने आए प्रेमी को लेकर अस्पताल पहुंची प्रेमिका, संदिग्ध हालात में मौत

दूसरी ओर, नामजद आरोपी शशि कपूर का शव शुक्रवार शाम को ही गांधी पार्क थाना क्षेत्र के भदेसी रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला था। पुलिस जांच में सामने आया है कि ट्रेन के आगे कूदने से पहले शशि ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इसमें उसने 'द एंड' लिखा। उसके पहले उसने अपने भाई को फोन कर यह कबूल किया था कि युवती की मौत हो गई है। अब वह भी मरने जा रहा है।

युवती के परिजनों ने दर्ज कराया था मुकदमा

सीओ बरला कमलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को ही युवती के पिता ने पड़ोसी युवक शशि कपूर के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी ने शुक्रवार को ही रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली। युवती का शव शनिवार को बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम सबूत जुटाए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।