UP Bareilly man Commit Suicide posted Video with Accusations on Girlfriend प्रेमिका के धोखे से टूटे प्रेमी ने वीडियो बना लगाए आरोप, फांसी लगाकर की आत्महत्या, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमिका के धोखे से टूटे प्रेमी ने वीडियो बना लगाए आरोप, फांसी लगाकर की आत्महत्या

यूपी के बरेली में प्रेमिका के धोखे और उसके परिवार वालों द्वारा पुलिस में झूठी शिकायत से आहत होकर युवक ने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले उसने 32 मिनट का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया।

Wed, 11 March 2026 01:05 PMSrishti Kunj मुख्य संवाददाता, बरेली
share
प्रेमिका के धोखे से टूटे प्रेमी ने वीडियो बना लगाए आरोप, फांसी लगाकर की आत्महत्या

यूपी के बरेली में प्रेमिका के धोखे और उसके परिवार वालों द्वारा पुलिस में झूठी शिकायत से आहत होकर युवक ने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले उसने 32 मिनट का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें प्रेमिका और उसके व अपने परिवार वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

कैंट के मोहल्ला सदर बाजार निवासी 22 वर्षीय विजय राठौर ने मंगलवार दोपहर अपने ही घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के दौरान उसके मोबाइल में 32 मिनट का वीडियो मिला, जो सुसाइड से करीब एक घंटे पहले बनाया गया था। इससे साफ हो गया कि विजय का कैंट की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। धोपा मंदिर पर सेवा कार्य के दौरान इस युवती से उसका परिचय हुआ था। मगर कुछ समय पूर्व दोनों के बीच झगड़ा हुआ और युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी। विजय ने उसे मनाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी से शादी की ऐसी जिद...हाईटेंशन पोल पर चढ़कर प्रेमिका ने काटा बवाल

शादी तय होने पर दी धमकी तो हुई शिकायत

परिवार वालों ने युवती की शादी तय की तो विजय ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। इस पर युवती के पिता ने विजय के खिलाफ थाना कैंट में तेजाब फेंकने की धमकी देने का आरोप लगाकर शिकायत कर दी। मगर थाने में उसने माफी मांग ली और लिखित रूप से समझौता कर लिया। मगर वह युवती को भुला नहीं पाया और लगातार उसे पाने की कोशिश करता था। युवती को धमकी देने के कई स्टेटस भी उसने अपने व्हाट्सएप पर लगाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ पहुंचेअविमुक्तेश्वरानंद, आज से शुरू करेंगे गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान

आधे घंटे के वीडियो में लगाए कई आरोप

प्रेम संबंध में नाकाम होने पर मंगलवार को विजय ने करीब 32 मिनट का वीडियो वायरल करने के बाद खुदकुशी कर ली। इस वीडियो में उसने युवती और उसके व अपने परिवार वालों पर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना था कि इतना प्रेम करने के बाद भी युवती ने उसे धोखा दे दिया। युवती के कहने पर उसने नोएडा में नौकरी भी की लेकिन वह साथ नहीं आई। अपने परिवार वालों पर भी उसने मारपीट का आरोप लगाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिनरल वाटर पर 10 रुपये ज्यादा वसूले, अब रेस्टोरेंट पर लगा 50 हजार का जुर्माना

सीओ सिटी, आशुतोष शिवम ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रेमिका से अनबन के चलते युवक ने खुदकुशी कर ली। युवती के घरवालों ने उसके खिलाफ शिकायत भी की थी लेकिन दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। युवती के घरवालों ने उसकी शादी भी तय कर दी थी, जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।