होटल के रूम में लगाया कैमरा, प्रेमी और प्रेमिका का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल
बदायूं जिले के एक होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रेमी और प्रेमिका रोमांस करते दिख रहे हैं। कुछ देर बाद दोनों आपत्तिजनक स्थिति में हो जाते हैं। होटल के कमरे में हुई ये सारी गतिविधियां कैमरे में कैद हो गईं।

Viral Video News: यूपी के बदायूं जिले के एक होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रेमी और प्रेमिका रोमांस करते दिख रहे हैं। कुछ देर बाद दोनों आपत्तिजनक स्थिति में हो जाते हैं। होटल के कमरे में हुई ये सारी गतिविधियां कैमरे में कैद हो गईं। वीडियो में दिख रहा है कि एक कर्मचारी प्रेमी-प्रेमिका के आने से पहले कैमरे को छिपा देता था।
आरोप है कि होटल में ऐसे वीडियो रिकॉर्ड कर प्रेमी जोड़ों को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठे जाते थे और मामले को देह व्यापार से भी जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं दो दिन पहले एक अन्य होटल में स्कूली ड्रेस में दो छात्राओं के पहुंचने पर बजरंग दल ने हंगामा किया था। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस वीडियो को चार साल पुराना बता रही है। वीडियो इतना अश्लील है कि हम आपको दिखा नहीं सकते।
कई सालों से चल रहा है होटल
मामला कस्बा व कोतवाली दातागंज के एक होटल का है। यहां एक होटल कई वर्षों से संचालित हो रहा है। चर्चा है कि यहां अक्सर प्रेमी जोड़े आते-जाते थे। इसी दौरान होटल के एक कमरे में पहले से कैमरा लगाकर एक प्रेमी युगल का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए जाते थे। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कमरे में कैमरा लगाते हुए भी साफ दिखाई दे रहा है। इसके बाद प्रेमी जोड़ा कमरे में आता है और दोनों के बीच हुई अश्लील हरकतें कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती हैं। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से पुलिस शिकायत नहीं की है।
दो दिन पहले बजरंग दल ने किया था हंगामा
दो दिन पहले भी दातागंज दो छात्राओं के होटल में होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बादद युवक मौके से फरार हो गए थे। जबकि छात्राओं को पुलिस ने बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया था। इस मामले मे पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की थी। चर्चा यह भी है कि होटल में इस तरह प्रेमी जोड़ों के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे मांगने का खेल चलता था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। शुरुआती जांच में वीडियो करीब चार साल पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की बारीकी से जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कैमरा लगाने वाले व्यक्ति और होटल संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




साइन इन