young man upset over his electricity connection being cut committed suicide by hanging himself घर में थी बीमार मां, बिजली कनेक्शन कटने से आहत बेटे ने लगा ली फांसी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

घर में थी बीमार मां, बिजली कनेक्शन कटने से आहत बेटे ने लगा ली फांसी

बागपत में बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे जाने के बाद एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि बीमार मां के इलाज के चलते बिल जमा न कर पाने की बात कहने के बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मीटर उखाड़ लिया और अभद्रता की। इससे आहत युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।

Sat, 6 June 2026 08:18 PMPawan Kumar Sharma बागपत
share
घर में थी बीमार मां, बिजली कनेक्शन कटने से आहत बेटे ने लगा ली फांसी

UP News: यूपी के बागपत के रमाला क्षेत्र के असारा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में वृद्ध मां बीमार थी और बिजली विभाग के कर्मियों ने बकाया बिल जमा न करने पर घर का कनेक्शन काट दिया। महिला के बेटे ने विरोध किया तो उससे अभद्रता की गई। इससे युवक इस कदर आहत हुआ कि उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

असारा गांव के रहने वाले अमजद ट्रक ड्राइवर था। उसके भाई मोहसिन ने बताया कि अमजद ईद पर घर आया हुआ था। कई दिनों से उनकी मां रुकसाना बीमार हैं। गुरुवार को बिजली विभाग के जेई देवेंद्र कुमार और कर्मचारी उनके घर पहुंचे और 29 हजार रुपये बिजली बिल बकाया होने पर मीटर उखाड़ने लगे। अमजद ने उन्हें बताया कि मां के इलाज में पैसे ज्यादा खर्च हो गए हैं, इसलिए बिल जमा नहीं करा पाया। वह जल्द ही बिल जमा कर देगा। आरोप है कि इसके बाद भी बिजली कर्मचारियों ने उसकी नहीं सुनी और मीटर उखाड़कर ले गए। इससे अमजद बेहत आहत हो गया। शुक्रवार रात उसने कमरे में पंखे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के बाद भी नहीं टूटा रिश्ता, होटल में प्रेमिका ने प्रेमी संग जहर खाया जहर

मोहसिन ने आरोप लगाया कि उसके भाई ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या की है। उन्होंने शव फंदे से उतारने से मना करते हुए हंगामा कर दिया। एसओ ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाते हुए आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इश्क में कातिल बनी बीवी, आशिक संग मिलकर पति को मारकर बगीचे में दफनाया

दो साल पहले हुई थी शादी

ग्रामीणों ने बताया कि अमजद का बड़ा भाई मोहसिन गांव में रहकर मजदूरी करता है। अमजद की दो साल पहले शादी हुई थी, लेकिन अभी कोई बच्चा नहीं है। वहीं, घटना के बाद से उसकी पत्नी सबीला और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस मामले में सीओ बड़ौत अंशु जैन के बताया कि युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजन बिजली विभाग के जेई ओर कर्मचारियों पर उत्पीड़न के आरोप लगा रहे हैं। विधिक कार्रवाई की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद ही आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चोटी पकड़कर लड़ रही थीं मां और मौसी, नीचे दबकर मर गया 6 महीने का बच्चा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।