During a fight mother and aunt fell on the 6 month old child causing his death चोटी पकड़कर लड़ रही थीं मां और मौसी, नीचे दबकर मर गया 6 महीने का बच्चा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चोटी पकड़कर लड़ रही थीं मां और मौसी, नीचे दबकर मर गया 6 महीने का बच्चा

फिरोजाबाद में मां और मौसी में इस कदर मारपीट हुई कि उन्हें तख्त पर सो रहे छह महीने के दुधमुंहे का होश नहीं रहा। लड़ते-लड़ते दोनों बच्चे पर इस तरह गिरीं कि उसकी दबकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बड़ी बहन ने छोटी के खिलाफ बच्चे को मारने की तहरीर दी है।

Fri, 5 June 2026 01:11 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share
चोटी पकड़कर लड़ रही थीं मां और मौसी, नीचे दबकर मर गया 6 महीने का बच्चा

UP News: यूपी के फिरोजाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां विवाहित बड़ी बहन और उसकी छोटी बहन में इस कदर मारपीट हुई कि उन्हें तख्त पर सो रहे छह महीने के दुधमुंहे का होश नहीं रहा। लड़ते-लड़ते दोनों बच्चे पर इस तरह गिरीं कि उसकी दबकर दर्दनाक मौत हो गई। बड़ी बहन ने छोटी के खिलाफ बच्चे को मारने की तहरीर दी है। पुलिस ने हिरासत में लिया है।

मामला थाना उत्तर के झील की पुलिया के कृष्णा नगर का है। संजना की शादी कासगंज के रहने वाले कन्हैया के साथ से हुई थी। शादी के बाद संजना को ससुरालियों ने परेशान किया तो वह होली पर मायके आकर रहने लगी। पति भी ससुराल आकर रहने लगा और ई रिक्शा चलाकर पालन पोषण करने लगा। बुधवार शाम परिवार के सदस्य मेला देखने गए थे। लौटकर आए तो संजना का छह माह का बच्चा तनवीर भूख से रोने लगा। संजना ने छोटी बहन वंदना से बोतल में दूध लाकर बच्चे को पिलाने को कहा। वंदना ने इससे मना कर दिया तो दोनों बहनों में कहासुनी हुई। फिर चोटी पकड़कर मारपीट होने लगी। मां नीतू ने दोनों को अलग करने का प्रयास किया लेकिन वे और बुरी तरह लड़ने लगीं। लड़ते-लड़ते दोनों बहनें तख्त पर सो रहे तनवीर के ऊपर तेजी से गिरीं। इससे बच्चे की चीखें निकल गईं। आनन-फानन में पिता कन्हैया बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारिवारिक विवाद में मासूम की बलि! मां के साथ सो रहे 8 साल के बेटे की हत्या

बयान से पलटी मां

बच्चे की मां ने अपनी छोटी बहन पर बच्चे की तख्त से जमीन पर पटककर हत्या का आरोप लगाया और तहरीर भी थाने में दे दी। लेकिन सुबह होते-होते मां अपने बयानों से पलटी और बोली पति ने कहा था कि अगर बहन पर आरोप नहीं लगाया तो उसे साथ नहीं रखेगा। अब पति बोल रहा है कि वह तलाक लेगा। मैं पति की बातों में आ गई थी। अब न मैं मायके की रहूंगी और न पति के परिवार की। मेरी बहन हत्यारी नहीं है। हम दोनों बहनों की लड़ाई में बच्चा कब दोनों की चपेट में आ गया पता नहीं चला और मौत हो गई। पुलिस बार बार बदले जा रहे बयानों को लेकर भी जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कपड़े धोने में व्यस्त थी मां, तालाब में नहाने गए मासूम गहराई में डूबे; 3 की मौत

काउंसिलिंग के जरिए हत्या का पता लगाएगी पुलिस

पुलिस अब आरोप प्रत्यारोपों के दौर के बीच जहां हत्या के आरोप में फंसी युवती की काउंसिलिंग कर हत्या के कारणों की जांच कर रही है तो वहीं बयान बदल रही बच्चे की मां से भी बातचीत कर सही नतीजे पर पहुंचने का प्रयास कर रही है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सौतेले बाप ने 4 साल की बेटी को मारकर खेत में दफनाया, एक महीने बाद खुला राज
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।