Married girlfriend tried to commit suicide by consuming poison with her boyfriend in a hotel शादी के बाद भी नहीं टूटा रिश्ता, होटल में प्रेमिका ने प्रेमी संग जहर खाया जहर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी के बाद भी नहीं टूटा रिश्ता, होटल में प्रेमिका ने प्रेमी संग जहर खाया जहर

बुलंदशह में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक और विवाहिता ने होटल में जाकर जहर खा लिया। जानकारी मिलने पर परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां युवक को अलीगढ़ रेफर किया गया है। युवती की शादी अभी दो महीने पहले ही हुई है।

Sat, 6 June 2026 06:51 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share
शादी के बाद भी नहीं टूटा रिश्ता, होटल में प्रेमिका ने प्रेमी संग जहर खाया जहर

UP News: यूपी के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां डिबाई क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक और विवाहिता ने होटल में जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां युवक को अलीगढ़ रेफर किया गया है। युवती की शादी अभी दो महीने पहले ही हुई है।

पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि उसकी शादी दो माह पहले अतरौली जनपद अलीगढ़ निवासी युवक से हुई है। विवाह से पूर्व से उसका और उक्त युवक के बीच प्रेम संबंध था। शुक्रवार को दोनों मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि युवक अपने साथ जहरीले पदार्थ की दो शीशियां लेकर आया था। उसने एक शीशी स्वयं पी ली और दूसरी युवती को दी, जिसे उसने भी पी लिया। जांच में सामने आया कि युवती सुबह करीब 8:30 बजे और युवक सुबह करीब 8 बजे अपने घर से निकले थे। दोनों डिबाई स्थित एक होटल में पहुंचे, जहां उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इश्क में कातिल बनी बीवी, आशिक संग मिलकर पति को मारकर बगीचे में दफनाया

इसके बाद वह दोनों बाइक से धर्मपुर रोड की ओर चले गए। इस दौरान युवक के भाई ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया। फोन युवती ने उठाया और बताया कि दोनों ने जहर खा लिया है और धर्मपुर रोड पर हैं। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने युवक की हालत ज्यादा गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया, जबकि युवती का उपचार जारी है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग के चलते जहरीले पदार्थ के सेवन का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुर्का पहनकर दोस्त ने की कोचिंग संचालक की हत्या, सोने के लालच में बना कातिल

प्रेमिका की बेवफाई से आहत छात्र ने फांसी लगाई

उधर, प्रयागराज के भुलई का पूरा स्थित एक लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार शाम उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतरवाया। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। छात्र के परिजनों ने आरोपी लड़की के खिलाफ शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सौतेले बाप ने 4 साल की बेटी को मारकर खेत में दफनाया, एक महीने बाद खुला राज

बस्ती जिले के गौरा थानाक्षेत्र निवासी मानिकराम वर्मा का 23 वर्षीय बेटा शुभम वर्मा शिवकुटी थानाक्षेत्र में भुलई का पूरा स्थित एक लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग में तनाव की बात सामने आई है। पुलिस को कमरे से मिले सुसाइड नोट में प्रेमिका की बेवफाई से आहत होने का जिक्र है। शुभम दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता किसान हैं और बड़ा भाई ऋषभ प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी एक बहन भी है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए। इंस्पेक्टर शिवकुटी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।