young man shot himself to implicate his brother in Bulandshahr भाई को फंसाने के लिए युवक ने खुद को मारी गोली, वायरल वीडियो ने खोल दी पोल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भाई को फंसाने के लिए युवक ने खुद को मारी गोली, वायरल वीडियो ने खोल दी पोल

बुलंदशहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहांप्रॉपर्टी विवाद में छोटे भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए खुद अपने पांव में गोली मार ली। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने घायल युवक को हिरासत में ले लिया है। 

Tue, 5 May 2026 12:55 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, बुलंदशहर
share
भाई को फंसाने के लिए युवक ने खुद को मारी गोली, वायरल वीडियो ने खोल दी पोल

UP News: यूपी के बुलंदशहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव धरारी में सोमवार की शाम प्रॉपर्टी विवाद में छोटे भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए खुद अपने पांव में गोली मार ली। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने घायल युवक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

पुलिस के अनुसार धरारी गांव निवासी मिथुन सोलंकी का रियल एस्टेट और ट्रेवल्स का कारोबार है। वर्तमान में वह परिवार के साथ नोएडा में रह रहे हैं और उनका एक ऑफिस खुर्जा में ढाकर मोड़ पर है। सोमवार शाम को उसमें और उसके छोटे भाई में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान मिथुन सोलंकी ने तमंचे से खुद को गोली मारकर घायल कर लिया। जिसके बाद अपने छोटे भाई पर गोली मारने का आरोप लगाया। गोली मारकर खुद को घायल करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटे के सामने पिटाई से टूटे पिता, दबंगों की बदसलूकी के बाद फंदे से लटककर दी जान

वायरल वीडियो घटना के बाद तमंचे को जमीन पर फेंका गया। जिसके बाद तमंचा अन्य व्यक्ति ने उठाकर रख लिया। उधर, घटना के बाद घायल मिथुन सोलंकी को अस्पताल लाया गया। जहां पर पुलिस ने वीडियो को देखने के बाद मिथुन को हिरासत में ले लिया। इस मामले में सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया खुद को गोली मारकर भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाई की हत्या का बदला लेने के लिए दी 10 लाख की सुपारी, पुलिस ने फेल किया प्लान

बेखौफ बदमाशों ने पूर्व प्रधान को गोलियों से किया छलनी

उधर, कौशांबी के संदीपनघाट थाना क्षेत्र के आलमचंद गांव में सोमवार की भोर मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व प्रधान को बेखौफ बदमाशों ने गोली मार दी। उनको करीब चार गोलियां लगी हैं। एसआरएन प्रयागराज में उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की कोई ठोस वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। सनसनीखेज वारदात का अनावरण करने के लिए एसपी ने तीन टीमों का गठन किया है।

आलमचंद निवासी 50 वर्षीय मनोज कुमार वर्ष 2010 से 2015 तक गांव के प्रधान रह चुके हैं। सोमवार की भोर वह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। स्थानीय गांव स्थित महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के पीछे महुआरी बाग रोड पर अचानक आए बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन पर 315 बोर के तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। सिर, पैर, पेट समेत शरीर में चार गोली लगते ही पूर्व प्रधान खून से लथपथ होकर गिर पड़े। गोलियों की तड़तड़ाहट सुन ग्रामीणों के बीच दहशत फैल गई। लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। साहस जुटाकर मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी के घर पहुंचकर गर्लफ्रेंड ने काटा हंगामा, पुलिस ने रुकवाई बारात

परिवार वाले पुलिस के साथ आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर जख्मी पूर्व प्रधान को मूरतगंज पीएचसी ले गए। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलने के बाद एसपी सत्यनारायण प्रजापत एवं डीएसपी चायल अभिषेक सिंह ने फील्ड यूनिट के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित कराए। एसपी के मुताबिक, परिवार वालों तथा ग्रामीणों से की गई पूछताछ में फिलहाल घटना का कोई स्पष्ट कारण नहीं पता चल सका है। एकदम सुबह हुई घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।