बेटे के सामने पिटाई से टूटे पिता, दबंगों की बदसलूकी के बाद फंदे से लटककर दी जान
कानपुर में बेटे के सामने पिटाई से आहत एक पिता ने जान दी। दरअसल, क्रिकेट देखने के दौरान बाप-बेटे की अन्य लोगों से विवाद हो गया। इस पर दंबंगों ने बेटे के सामने ही बाप को बेरहमी से पीट दिया। घर लौटने के बाद पिता फांसी के फंदे से लटक गया।

UP News: यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बेटे के सामने पिटाई से आहत एक पिता की हिम्मत टूट गई और उसने अपनी जान दे दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं, इस मामले में एसीपी का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
ये घटना साढ़ थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव का है। जहां बौहार गांव के रहने वाले 47 साल नारायण दिवाकर सोमवार को पड़ोसी गांव शंकरपुर में नाबालिग बेटे के साथ क्रिकेट मैच देख रहे थे। गांव वालों के मुताबिक इसी दौरान वहां किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। विवाद के बाद कुछ लोगों ने उन्हें बेटे के सामने ही पीट दिया। बेटे ने दबंगों के हाथ जोड़े और अन्य लोगों से मदद मांगी लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। इसके बाद नारायण घर पहुंचे और फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार में पत्नी मीरा, चार बेटियां व बेटा है। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई। इसे लेकर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
इटावा में महिला ने दी जान, अगले दिन देवर ने भी कर ली खुदकुशी
उधर, इटावा के भरेह थाना क्षेत्र के हरौली बहादुरपुर गांव में एक ही परिवार पर 24 घंटे के भीतर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पहले महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी और उसके अगले ही दिन देवर ने भी पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दो मौतों से गांव में सनसनी फैल गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हरौली बहादुरपुर के रहने वाले पिंकू दोहरे मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। पिंकू ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे उसकी 28 वर्षीय पत्नी तारा ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जब वह घर पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो तारा का शव फंदे से लटका मिला। यह देख उसके होश उड़ गए और उसने परिजनों सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को तारा के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद जब उसे गांव लाया जा रहा था, तभी पिंकू के छोटे भाई अंकित ने गांव में ही एक बबूल के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।




साइन इन