young man dies after being struck by bull his daughter shock also passes away In Bulandshahr ड्यूटी पर जा रहे युवक को सांड़ ने उठाकर पटका, पिता की मौत के सदमे में बेटी भी दुनिया से चल बसी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ड्यूटी पर जा रहे युवक को सांड़ ने उठाकर पटका, पिता की मौत के सदमे में बेटी भी दुनिया से चल बसी

बुलंदशहर के गांव रामघाट में हुई दर्दनाक घटना ने लोगों को विचलित कर दिया। सांड की टक्कर से हुए हादसे में पिता की मौत की खबर सुनकर सदमे में आई पुत्री की हालत बिगड़ गई।

Mon, 23 March 2026 08:51 PMDinesh Rathour बुलंदशहर/नरौरा
share
ड्यूटी पर जा रहे युवक को सांड़ ने उठाकर पटका, पिता की मौत के सदमे में बेटी भी दुनिया से चल बसी

Bulandshahr News: बुलंदशहर के गांव रामघाट में हुई दर्दनाक घटना ने लोगों को विचलित कर दिया। सांड की टक्कर से हुए हादसे में पिता की मौत की खबर सुनकर सदमे में आई पुत्री की हालत बिगड़ गई। उसे पास के अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता-पुत्री की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक व्याप्त है।

ग्राम रामघाट निवासी 55 वर्षीय लक्ष्मी नारायण रावल मथुरिया इंटर कॉलेज डिबाई में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। रोजाना की तरह रविवार रात वह रामघाट से डिबाई अपनी ड्यूटी पर बाइक से जा रहे थे। रात करीब 10 बजे नरौरा से बेलोंन के बीच नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास उनकी बाइक की एक सांड से टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लक्ष्मी नारायण को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान रात में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्पाइसजेट की महिला कर्मी की कमरे में मिली लाश, व्हाट्सएप स्टेटस देख पहुंचे लोग

पिता की मौत से सदमे में आई थी बेटी

सूचना पर नरौरा पुलिस अस्पताल पहुंची और लक्ष्मी नारायण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से पहले परिजनों को सूचित किया। लक्ष्मी नारायण की छोटी बेटी 17 वर्षीय ममता ने पिता की मौत की खबर सुनी तो वह सदमे में आ गई। उसकी हालत बिगड़ गई। उसे लेकर परिजन पास के अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने ममता को मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माता बलि मांग रही हैं...कहकर युवक ने काट ली खुद की गर्दन, यूपी में सनसनीखेज घटना

मृतक की पत्नी रहीं हैं ग्राम प्रधान

मृतक लक्ष्मी नारायण रावल की पत्नी कृष्णा देवी रामघाट ग्राम की प्रधान रह चुकी हैं। परिवार में छह बच्चे हैं, जिनमें चार का विवाह हो चुका है। बेटा ललित और पुत्री ममता अविवाहित थे। नरौरा थाना प्रभारी ने बताया कि लक्ष्मी नारायण का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

पिता-पुत्री की मौत से गांव में शोक

पिता-पुत्री की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। रामघाट गांव में शोक व्याप्त है। रामघाट गंगा तट पर ललित ने मुखाग्नि देकर पिता और बहन का अंतिम संस्कार किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कमरे में मेरे साथ संबंध बनाओ, रेप पीड़िता से गंदी बातें करने वाला सिपाही गया जेल
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।