room me mere sath sex karo Constable who made lewd remarks to rape victim sent to jail in aligarh कमरे में मेरे साथ संबंध बनाओ, फिर करूंगा कार्रवाई, रेप पीड़िता से गंदी बातें करने वाला सिपाही गया जेल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कमरे में मेरे साथ संबंध बनाओ, फिर करूंगा कार्रवाई, रेप पीड़िता से गंदी बातें करने वाला सिपाही गया जेल

अलीगढ़ में रेप पीड़िता से कार्रवाई के बदले संबंध बनाने की डिमांड रखने वाले सिपाही पर गाज गिर गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। आरोपी सिपाही को पहले सस्पेंड किया गया।

Mon, 23 March 2026 05:56 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share
कमरे में मेरे साथ संबंध बनाओ, फिर करूंगा कार्रवाई, रेप पीड़िता से गंदी बातें करने वाला सिपाही गया जेल

Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ में रेप पीड़िता से कार्रवाई के बदले संबंध बनाने की डिमांड रखने वाले सिपाही पर गाज गिर गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। आरोपी सिपाही को पहले सस्पेंड किया गया, इसके बाद अब उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़िता शादी का झांसा देने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंची थी। यहां सिपाही इमरान की पीड़िता से मुलाकात हुई।

सिपाही ने जांच के नाम पर पीड़िता को चौकी बुलाया। इसके बाद उसने पीड़िता नंबर ले लिया। फिर उसे परेशान करने लगा था। कभी-कभी आधी रात को पीड़िता के व्हाट्सअप पर आरोपी सिपाही मैसेज भेजकर गंदी-गंदी बातें करता था। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो सिपाही ने उल्टा जेल भेजने की धमकी दी थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। जांच में दोषी पाए जाने पर तीन दिन पहले एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया था। उसके खिलाफ क्वार्सी थाने में उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया। अब उसे जेल भेज दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लेखपाल, ग्राम प्रधान- पंचायत अधिकारी समेत 5 पर मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला

फोटो भेजो, ईद के कपड़े दिला दूंगा

पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली महिला से एक युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। अब वह मुकर गया। विरोध करने पर मारपीट कर अभद्रता कर दी। इस पर पीड़िता नगला पटवारी चौकी में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पहुंच गई। वहां पर तैनात मुख्य आरक्षी इमरान खान ने महिला का प्रार्थना पत्र ले लिया। पूरी बात सुनकर कहा दूसरे पक्ष को बुलाकर बातचीत करेगा। महिला से घर जाकर व्हाट्सएप कॉल करने के लिए कहा। महिला के कॉल करने पर सिपाही इमरान खान ने कहा तुम्हें मेरे कमरे पर आकर शारीरिक संबंध बनाने होंगे, तभी एफआईआर लिखूंगा। अपना फोटो भेज दे। ईद के कपड़े भी दिला दूंगा। आरोपी को भी जेल भिजवा दूंगा। अगर किसी को बताया तो उल्टा तुम्हें जेल भेज दूंगा। इसी तरह आरोपी सिपाही महिला पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता रहा। महिला ने विरोध किया तो धमकी दे डाली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति को ‘नीले ड्रम’ का खौफ, पत्नी बोली- घर में घुसने नहीं देते; दंपति का हंगामा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैसे हुआ धमाका, किसका था कोल्ड स्टोरेज, मजदूरों की मौत का जिम्मेदार कौन?

पीड़िता ने अफसरों से की आरोपी सिपाही शिकायत

तनाव में आने पर पीड़िता ने एसएसपी को पूरा वाकया बताया। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए गए। इस पर एसएसपी नीरज जादौन ने मुख्य आरक्षी इमरान खान को निलंबित कर दिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी इमरान खान मूलरूप से मुजफ्फर नगर का निवासी है। बतादें कि पीड़िता ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की शिकायत पर थाना स्तर से कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री पोर्टल व आईजीआरएस पर भी शिकायत की थी। तब भी निस्तारण नहीं हो सका।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।