young man along with friends killed cousin for escape gang rape case गैंगरेप के मुकदमे से बचने के लिए रची साजिश, युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर चचेरे भाई को मार डाला, 3 कातिल गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गैंगरेप के मुकदमे से बचने के लिए रची साजिश, युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर चचेरे भाई को मार डाला, 3 कातिल गिरफ्तार

सहारनपुर एक युवक की हत्या उसके चचेरे भाई ने ही अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। हत्या का आरोपी और मृतक तौसीफ के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज है जिसमें फैसला आने वाला है। आरोपी ने गैंगरेप में पीड़ित वादी और उसके परिवार को फंसाने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।

Wed, 11 June 2025 08:49 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, सहारनपुर
share
गैंगरेप के मुकदमे से बचने के लिए रची साजिश, युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर चचेरे भाई को मार डाला, 3 कातिल गिरफ्तार

यूपी के सहारनपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां थाना नानौता क्षेत्र के गांव माधोपुर में तौसीफ की हत्या उसके चचेरे भाई ने ही अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। हत्या का आरोपी और मृतक तौसीफ के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज है जिसमें फैसला आने वाला है। मुख्य आरोपी ने गैंगरेप में पीड़ित वादी और उसके परिवार को फंसाने के लिए तौसीफ की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया है।

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि नानौता के गांव माधोपुर का रहने वाला जाबिर ने पुत्र तौसीफ की हत्या करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को थाना नानौता पुलिस ने संगम नहर के घाट के पास से सलीम, नजाकत और हुसैन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे की दाव, डंडा, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

मुख्य आरोपी सलीम ने पुलिस को बताया कि तौसीफ उसके चाचा का बेटा है। उसके और तौसीफ के खिलाफ गांव के ही एक व्यक्ति ने गैंगरेप की 2020 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला अदालत में विचाराधीन है। उसे लगता है कि मुकदमे में जल्द सजा होने वाली है। इसीलिए उसने गैंगरेप के वादी और उसके परिवार को फंसाने का प्लान बनाया। जलालाबाद में होटल पर काम करने वाले अपने साथी नजाकत और हुसैन को भी अपने साथ मिला लिया। गैंगरेप के मामले में अदालत में 16 मई को उनकी तारीख थी। तौसीफ तारीख पर नहीं आया था। फोन पर तौसीफ से बात हुई थी, जिसने कहा था कि अगली तारीख ले लो। उसने मामले में अगली तारीख ले ली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला सिपाही की लव मैरिज से पंचायत नाराज, हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान
ये भी पढ़ें:SSP ऑफिस पहुंचकर दंपति ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस पर गंभीर लगाए आरोप

इसी दिन उसने बातचीत के लिए तौसीफ को गांव के बाहर व्हाट्सऐप कॉल करके बुलाया, जब तौसीफ वहां पहुंचा तो उस पर दाव और डंडों से अपने साथियों की मदद से हमला कर दिया, जिससे तौसीफ की मौत हो गई। इसके बाद वह जलालाबाद चला गया। मामले में गैंगरेप के वादी को फंसाने के लिए उसने ही तौसीफ के पिता को उकसाकर तहरीर दिलवाई थी। ताकि गैंगरेप के वादी और उसके परिवार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो जाएगा तो वह गैंगरेप के मामले में समझौता कर लेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेठी में सोलर बैट्री फटने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत, पत्नी की हालत नाजुक
ये भी पढ़ें:लखनऊ के जयपुरिया कॉलेज में लगी भीषण आग, फैकेल्टी रूम जलकर खाक

बहन की हत्या में जेल गया था नजाकत

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि नजाकत के खिलाफ पूर्व में भी हत्या का मामला दर्ज है। अपनी बहन की हत्या के मामले में थानाभवन जनपद शामली से आरोपी जेल जा चुका है। अन्य दो आरोपियों का भी पुलिस अपराधिक इतिहास देख रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।