old man died on the spot due to solar battery explosion wife condition critical अमेठी में दर्दनाक हादसा, सोलर बैट्री फटने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत, पत्नी की हालत नाजुक, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अमेठी में दर्दनाक हादसा, सोलर बैट्री फटने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत, पत्नी की हालत नाजुक

अमेठी में सोलर बैट्री में अचानक विस्फोट से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय पास में मौजूद उनकी 55 वर्षीय पत्नी अनुसुइया सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Wed, 11 June 2025 04:41 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, अमेठी
share
अमेठी में दर्दनाक हादसा, सोलर बैट्री फटने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत, पत्नी की हालत नाजुक

यूपी के अमेठी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 62 वर्षीय नवरंग सिंह के घर में लगी सोलर बैट्री में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय पास में मौजूद उनकी 55 वर्षीय पत्नी अनुसुइया सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उधर, आनन-फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जिले के संग्रामपुर कोतवाली क्षेत्र के मड़ौली गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां सोलर बैट्री में विस्फोट होने से नवरंग सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पास में बैठी उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। धमाके की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर संग्रामपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक के भाई उदयभान सिंह ने बताया कि विस्फोट इनवर्टर की बैट्री में हुआ था। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा सोलर सिस्टम की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ के जयपुरिया कॉलेज में लगी भीषण आग, फैकेल्टी रूम जलकर खाक
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।