Couple tried to commit suicide after reaching SSP office in plot dispute प्लॉट विवाद में SSP ऑफिस पहुंचकर दंपति ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस पर गंभीर लगाए आरोप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्लॉट विवाद में SSP ऑफिस पहुंचकर दंपति ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस पर गंभीर लगाए आरोप

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के ग्राम सिसोला बुजुर्ग निवासी एक दंपति ने न्याय की गुहार लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उनके हाथों से पुलिसकर्मियों ने माचिस छीनी।

Wed, 11 June 2025 05:24 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मेरठ
share
प्लॉट विवाद में SSP ऑफिस पहुंचकर दंपति ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस पर गंभीर लगाए आरोप

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से बुधवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जानी थाना क्षेत्र के ग्राम सिसोला बुजुर्ग निवासी एक दंपति ने न्याय की गुहार लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

पीड़ित महबूब और उसकी पत्नी जब एसएसपी ऑफिस पहुंचे तो उनके हाथ में पेट्रोल की बोतल और माचिस थी। दोनों ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए माचिस और पेट्रोल की बोतल छीन ली और उन्हें आत्मदाह करने से रोक लिया। महबूब ने बताया कि तीन साल पहले उसने गांव के ही निवासी इसरार से ₹3.45 लाख में एक प्लॉट खरीदा था। हालांकि, प्लॉट का बैनामा नहीं कराया गया था। इसके बावजूद वह वहां परिवार सहित रह रहा था और प्लॉट पर छप्पर डाल लिया था। पीड़ित का आरोप है कि 7 जून को इसरार ने जानी थाने की पुलिस से मिलीभगत कर उनके कब्जे वाले प्लॉट में तोड़फोड़ की और जबरन कब्जा कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेठी में सोलर बैट्री फटने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत, पत्नी की हालत नाजुक
ये भी पढ़ें:छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, सिपाही पर FIR

महबूब ने कई बार पुलिस से इस मामले की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। थक-हार कर उन्होंने अपनी पीड़ा अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए आत्मदाह का कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी हरकत में आए और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने तत्काल जानी पुलिस को फटकार लगाई। साथ ही संबंधित सीओ से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। फिलहाल, पीड़ित दंपति को समझाकर घर भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।