fire broke out in Jaipuria College Lucknow faculty rooms burnt to ashes लखनऊ के जयपुरिया कॉलेज में लगी भीषण आग, फैकेल्टी रूम जलकर खाक, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ के जयपुरिया कॉलेज में लगी भीषण आग, फैकेल्टी रूम जलकर खाक

लखनऊ के जयपुरिया मैनेजमेंट कॉलेज में द्वितीय तल पर फैकेल्टी रूम में बुधवार दोपहर एकाएक आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल कर्मी पहुंचे। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में लगे हैं।

Wed, 11 June 2025 03:53 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
लखनऊ के जयपुरिया कॉलेज में लगी भीषण आग, फैकेल्टी रूम जलकर खाक

यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयपुरिया मैनेजमेंट कॉलेज में द्वितीय तल पर फैकेल्टी रूम में बुधवार दोपहर एकाएक आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल कर्मी पहुंचे। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में लगे हैं। अग्निकांड के दौरान किसी के फंसने की सूचना नहीं है। गनीतम यही रही कि कॉलेज में छुट्टियां चल रही हैं। जिस कारण छात्र-छात्राएं नहीं थे।

गोमतीनगर जयपुरिया मैनेजमेंट कॉलेज के द्वितीय तल पर फैकेल्टी से धुआं और आग की लपटें निकलती देख दोपहर शिक्षकों और कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने पहले खुद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बेकाबू होते देख दमकल को सूचना दी। गोमतीनगर फायर स्टेशन से एफएसओ सुशील कुमार यादव दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों के साथ आग पर काबू पाना शुरू किया।

इस बीच इमारत में लगे शीशे आग की तपिश से फटने लगे। दमकल कर्मियों ने घेरकर आग पर काबू पाना शुरू किया। दोपहर करीब सवा तीन बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। एफएसओ ने बताया कि फैकेल्टी में आग लगी है। वहां प्लास्टिक के उपकरण और फर्नीचर आदि होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत हो रही हैं। धुआं परिसर में भर गया था। कोई हताहत नहीं हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर में लगी आग से झुलसकर मां-बेटे की मौत,मायके वालों ने लगाया जिंदा जलाने का आरोप
ये भी पढ़ें:3 मंजिला कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर खाक हुई जिम और दुकानें

17 घरों में लगी आग, छह पशु जिंदा जले

उधर, अमरोहा के हसनपुर तहसील के थाना आदमपुर क्षेत्र के गंगा तटबंध के भीतर स्थित गांव मलकपुर में मंगलवार दोपहर आग ने कहर बरपा दिया। 17 किसानों के कच्चे घर और घेर समेत उनमें रखा सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग में छह पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। अग्निकांड में 25 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आग बुझने के काफी देर बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम व सीओ ने मौका मुआयना किया। शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।