young entrepreneurs in 16 districts of up will get a big opportunity empowered committee has approved this proposal यूपी के 16 जिलों में युवा उद्यमियों को मिलेगा बड़ा मौका, एंपावर्ड कमेटी ने इस प्रस्ताव को दी मंजूरी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के 16 जिलों में युवा उद्यमियों को मिलेगा बड़ा मौका, एंपावर्ड कमेटी ने इस प्रस्ताव को दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के तहत प्रस्तावित आलू आधारित प्रसंस्करण इकाइयों को सरकार की तरफ से कई प्रकार की सहायता भी उपलब्ध कराई जाएंगी। UP में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। नई खाद्य प्रसंस्करण नीति भी इसमें बड़ी सहायक हैं।

Sat, 23 May 2026 02:33 PMAjay Singh अजीत कुमार, लखनऊ
share
यूपी के 16 जिलों में युवा उद्यमियों को मिलेगा बड़ा मौका, एंपावर्ड कमेटी ने इस प्रस्ताव को दी मंजूरी

UP News : उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में जल्द ही आलू आधारित खाद्य प्रसंस्करण के नए उद्योग लगेंगे। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली स्टेट लेवल एंपावर्ड कमेटी ने अप्रेजल कमेटी द्वारा संस्तुत किए गए इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। स्वीकृत औद्योगिक इकाइयों में पोटैटो पाउडर, वोदका, स्टार्च, चिप्स, भुजिया, चिली और वेजिटेबल सॉस आदि का उत्पादन किया जाएगा। स्वीकृत इकाइयों में ज्यादातर स्टार्टअप से जुड़े युवा उद्यमियों के हैं।

उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के तहत प्रस्तावित आलू आधारित प्रसंस्करण इकाइयों को सरकार की तरफ से कई प्रकार की सहायता भी उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। कच्चा माल आसानी से उपलब्ध होने के साथ सरकार की नई खाद्य प्रसंस्करण नीति भी इसमें बड़ी सहायक हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अजय राय के खिलाफ दर्ज हुई FIR, पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी का मामला

कई और निवेशक हैं लाइन में ,जल्द मंजूरी मिलेगी

प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए यूपी के साथ-साथ दूसरे प्रदेशों के भी दो दर्जन से ज्यादा निवेशक लाइन में हैं। सरकार इन निवेशकों के प्रस्तावों का परीक्षण करा रही हैं। इसके बाद ही इन्हें मंजूरी मिलेगी।

इन जिलों में प्रसंस्करण इकाइयों को मिली है मंजूरी

आगरा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, कन्नौज, हाथरस, अलीगढ़, बदायूं, मैनपुरी, इटावा, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, बरेली और गाजियाबाद।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पांचवें-छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA पर योगी सरकार का ऐलान
ये भी पढ़ें:कुछ अदृश्य शस्त्र भी…, शस्त्र लाइसेंस रिपोर्ट के बहाने अखिलेश ने BJP पर कसा तंज
ये भी पढ़ें:बिना लाइसेंस वाली लैब से स्मार्ट मीटर की जांच? आयोग ने MD मध्यांचल को दिया नोटिस

इन जिलों में अभी स्थापित हैं आलू आधारित इकाइयां

जिले के नाम प्रसंस्करण वाले उत्पाद

हापुड़ पोटैटो फ्लैक्स

मेरठ स्टार्च, पोटैटो चिप्स,

मिक्स वेजीटेबल सॉस

आगरा फ्रेंच फ्राइज, आलू

भुजिया, नमकीन

रामपुर आलू वोदका

लखनऊ आलू भुजिया, नमकीन

गोरखपुर आलू भुजिया, नमकीन

बरेली आलू चिप्स एवं नमकीन

अलीगढ़ आईक्यूएफ (आलू

क्यूब्स), आलू लच्छा

कानपुर देहात आलू चिप्स एवं नमकीन

हाथरस आलू चिप्स

बाराबंकी आलू चिप्स

संभल आईक्यूएफ (आलू क्यूब्स)

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।