You are very close to Amit Shah, Lucknow BSNL officer says to Deputy CM Keshav Prasad Maurya BSNL अफसर ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य से कहा, आप अमित शाह के बेहद करीबी हैं, फिर पूरे हॉल में.., Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

BSNL अफसर ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य से कहा, आप अमित शाह के बेहद करीबी हैं, फिर पूरे हॉल में..

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में  एक युवा बीएसएनएल अधिकारी ने ऐसी बात कह दी कि पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। केशव प्रसाद मौर्य भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। कहा कि आप अमित शाह के बेहद करीबी हैं।

Fri, 10 April 2026 08:23 PMDeep Pandey लखनऊ, हिन्दुस्तान
share
BSNL अफसर ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य से कहा, आप अमित शाह के बेहद करीबी हैं, फिर पूरे हॉल में..

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन का शुक्रवार को इन्दिरा नगर में कार्यक्रम था। इसमें मुख्य अतिथि सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से युवा अधिकारी ने ऐसी बात कह दी कि पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। केशव प्रसाद मौर्य भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। युवा अधिकारी ने अपनी मांग रखते हुए केशव प्रसाद मौर्य से कहा कि आप केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेहद करीब हैं। क्योंकि ऐसी चर्चाएं अक्सर होती रहती हैं इसलिए युवा अधिकारी की बात पर एसोसिएशन के सदस्यों ने तालियां बजा दीं। इस कार्यक्रम राज्यसभा सांसद बृजलाल भी मौजूद थे।

इन्दिरा नगर स्थित बीएसएनएल कार्यालय में संचार निगम एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन के कार्यक्रम में आए केशव प्रसाद मौर्य ने पहले सभी को सम्बोधित किया। उसके बाद उनका धन्यवाद देते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं एसडीओ सतीश त्रिपाठी ने लम्बित मांगे गिनाईं। साथ ही बताया कि कुछ पर उप मुख्यमंत्री अपने सम्बोधन में जवाब दे चुके हैं।

इसके बाद युवा अधिकारी ने कहा कि...हमारा एक मुद्दा ऐसा है जिसे केन्द्रीय मंत्रियों का समूह ही कर सकता है। इसके चेयरमैन गृह मंत्री अमित शाह हैं। हम लोगों को बहुत भलीभांति पता है कि आप गृह मंत्री के बहुत करीब हैं। इसलिए आपको जब समय मिले उन तक यह पहुंच जाए। इस पर उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य एक बार अचकचाए फिर हंस पड़े। उन्होंने कहा कि आपका ज्ञापन मुझे मिल चुका है। सांसद बृजलाल भी लगातार प्रयास कर रहे हैं। आपकी जो जायज मांग है उसे पूरी करेंगे। मैं उसे भिजवा दूंगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में इन लड़कियों को लगेगा टीका, बड़े अभियान को लेकर सभी सीएमओ को निर्देश

ममता बनर्जी का कोई एजेंडा इस चुनाव में नहीं चलेगा- केशव प्रसाद मौर्य

सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा रिकॉर्ड बनाने जा रही है। इन्दिरा नगर स्थित बीएसएनएल कार्यालय में संचार निगम एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन के कार्यक्रम में आए उप मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि ममता बनर्जी ने सत्ता में बने रहने के लालच में घुपैठियों को वोटर बनाने के चक्कर में पश्चिम बंगाल को धर्मशाला बनाने का काम किया है। घुसपैठियों ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। जिस प्रकार से वहां अपराध बढ़े हैं। बेटियों के साथ वहां घटनाएं हो रही हैं। ऐसी घटना जिनको हम व्यक्त ही नहीं कर सकते। हुमायूं कबीर के कथित वायरल वीडियो (हिन्दुस्तान अखबार किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता) उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का कोई भी एजेंडा 2026 के चुनाव में नहीं चलने वाला। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के दिल में जगह बना सकती है। पार्टी वहां 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में 2 लेन रेल ओवरब्रिज के लिए 45 करोड़ मंजूर, इन्हें सहूलियत
ये भी पढ़ें:यूपी के जिले के सिटी मजिस्ट्रेट के सख्त निर्देश, ऐसे प्लाट और जमीन न खरीदें

खुले अधिवेशन की परंपरा, सरकार से सीधा संवाद

संगठन के सचिव सुशील त्रिपाठी ने बताया कि इस तरह के खुले अधिवेशन का उद्देश्य सरकार और विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि इसमें सरकार के प्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और जिले स्तर के पदाधिकारी एक मंच पर आकर नीतियों और योजनाओं पर चर्चा करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बीएसएनएल एक ऐसा संस्थान है जो केवल व्यावसायिक लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय हित से जुड़े कई अहम कार्य करता है। ग्रामीण क्षेत्रों, सीमावर्ती इलाकों, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और सुरक्षा एजेंसियों को संचार सेवाएं उपलब्ध कराना इसकी प्राथमिकता है। बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से रखा गया। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान जरूरी है, क्योंकि बेहतर कार्य वातावरण से ही सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार संभव है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।