These girls will be vaccinated in UP, instructions issued to all CMO regarding the massive campaign यूपी में इन लड़कियों को लगेगा टीका, बड़े अभियान को लेकर सभी सीएमओ को निर्देश जारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में इन लड़कियों को लगेगा टीका, बड़े अभियान को लेकर सभी सीएमओ को निर्देश जारी

चौदहवां जन्मदिन मना चुकी हर बालिका को टीका लगेगा, मगर शर्त यह है कि उसने पंद्रहवां जन्मदिन न मनाया हो। ऐसी लड़कियों को टीका लगेगा। इस मुहिम को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं।

Fri, 10 April 2026 07:45 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में इन लड़कियों को लगेगा टीका, बड़े अभियान को लेकर सभी सीएमओ को निर्देश जारी

UP News: उत्तर प्रदेश में अपना चौदहवां जन्मदिन मना चुकी हर बालिका को टीका लगेगा, मगर शर्त यह है कि उसने पंद्रहवां जन्मदिन न मनाया हो। प्रदेश में ऐसी बालिकाओं की संख्या करीब 25 लाख है। इन लड़कियों को लगने वाला टीका उन्हें सर्वाइकल कैंसर से बचाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इस विशेष टीकाकरण की बड़ी मुहिम शुरू की गई है, जो आगामी 15 मई तक चलेगी। इस बड़े अभियान को लेकर महानिदेशक परिवार कल्याण द्वारा प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों (सीएमओ) को निर्देश जारी किए गए हैं।

बालिकाओं को सर्वांकल कैंसर से बचाने की मुहिम की देशव्यापी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इसी क्रम में यूपी में बालिकाओं को टीका लगाए जाने के अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह टीकाकरण प्रदेश के सभी जिलों के सारे विद्यालयों और मदरसों के साथ ही सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में किया जाएगा। इसमें कोल्ड चेन का ध्यान रखना जरूरी होगा। गार्डासिल-4 नाम के यह टीका एक ही बार लगेगा। इसे बाएं हाथ की बांह के ऊपरी हिस्से में लगाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP आपदा प्रबंधन पर खर्च होंगे 410 करोड़, फसल नुकसान पर तुरंत मुआवजा: मुख्य सचिव
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में 2 लेन रेल ओवरब्रिज के लिए 45 करोड़ मंजूर, इन्हें सहूलियत
ये भी पढ़ें:यूपी के जिले के सिटी मजिस्ट्रेट के सख्त निर्देश, ऐसे प्लाट और जमीन न खरीदें

सप्ताह में होंगे चार सत्र, एएनएम-आशा करेंगी जागरूक

सभी जगह हर सप्ताह टीकाकरण के चार सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह सत्र सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होंगे। जहां तक पंजीकरण का सवाल है तो यूविन (UWIN) पोर्टल पर इसे खुद भी किया जा सकता है। इसमें किसी स्वास्थ्य कार्यकर्ता की मदद भी ली जा सकती है।इसके अलावा सभी एएनएम व आशा वर्करों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्वास्थ्य उपकेंद्र और शहरी क्षेत्र के तहत आने वाले समस्त विद्यालयों, मदरसों का पूर्व भ्रमण कर एचपीवी टीकाकरण के बारे में वहां के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को जानकारी दें। बालिकाओं को जागरूक करने के साथ उन्हें यूविन पर पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित करें।

टीकाकरण के बाद लाभार्थी को 30 मिनट तक निगरानी में रखा जाएगा

बालिकाओं को सर्वांकल कैंसर से बचाने की मुहिम की ग्राम प्रधानों और वार्ड मेंबरों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा। इससे मुहिम और सफल बनाया जा सके। जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है कि टीकाकरण के बाद लाभार्थी की निगरानी की जाएगी। करीब 30 मिनट तक बालिका को निगरानी में रखा जाएगा। उसके बाएं हाथ की तर्जनी पर निशान लगाया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।