45 crore rupees approved for a two-lane rail overbridge in Gonda UP यूपी के इस जिले में 2 लेन रेल ओवरब्रिज के लिए 45 करोड़ मंजूर, इन्हें आने-जाने में मिलेगी काफी सहूलियत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस जिले में 2 लेन रेल ओवरब्रिज के लिए 45 करोड़ मंजूर, इन्हें आने-जाने में मिलेगी काफी सहूलियत

यूपी के गोंडा जिले में 2 लेन रेल ओवरब्रिज के लिए 45 करोड़ मंजूर हो गया है। इस आरओबी के निर्माण से गोंडा, बलरामपुर, बस्ती और अयोध्या जिले के लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।

Fri, 10 April 2026 05:32 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के इस जिले में 2 लेन रेल ओवरब्रिज के लिए 45 करोड़ मंजूर, इन्हें आने-जाने में मिलेगी काफी सहूलियत

UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मनकापुर तहसील मुख्यालय पर दो लेन रेल ओवरब्रिज के निर्माण के लिए रेलवे ने मंजूरी दे ही है। मनकापुर-उतरौला रोड पर स्थित क्रासिंग संख्या 245 पर ओवरब्रिज का निर्माण 45.20 करोड़ रुपये की लागत से होगा। यह मंजूरी विदेश राज्यमंत्री और गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया के प्रयासों से मिली है। इस आरओबी के निर्माण से गोंडा, बलरामपुर, बस्ती और अयोध्या जिले के लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित गुप्ता ने बताया सड़क सुरक्षा कार्य के मद्देनजर इस आरओबी का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद रेल ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

मनकापुर कस्बे के पटेलनगर मोहल्ले में उतरौला-नवाबगंज मार्ग पर समपार संख्या 245 स्थित है। इस क्रासिंग से होकर मनकापुर तहसील क्षेत्र की बड़ी आबादी को जिला मुख्यालय आना पड़ता है। साथ ही जिला मुख्यालय से दर्जीकुआं-मनकापुर-बभनान नेशनल हाईवे होकर बस्ती जाने वाहन भी गुजरते हैं। बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील क्षेत्र के लोग अयोध्या से लेकर प्रयागराज तक आते-जाते हैं। बताया जा रहा है कि क्रासिंग से होकर रोजाना डेढ़ सौ से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं। ऐसे में आए-दिन क्रासिंग बंद होने पर दोनों ओर लंबा जाम लग जाता है। यही नहीं सीएचसी या जिला मुख्यालय जा रही एंबुलेंस फंसने से मरीजों की जान पर बन आती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के जिले के सिटी मजिस्ट्रेट के सख्त निर्देश, ऐसे प्लाट और जमीन न खरीदें

आरओबी करीब एक हजार मीटर लंबा होगा

लोगों की समस्या को देखते हुए कुछ माह पूर्व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने पत्र भी सौंपा था। पत्र में मनकापुर में रेल ओवरब्रिज के साथ कई मांगों को शीघ्र पूरा करने का उन्होंने अनुरोध किया था। अब रेलवे ने सड़क सुरक्षा कार्य के तहत मनकापुर में दो लेन ओवरब्रिज के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित गुप्ता के मुताबिक समपार संख्या 245 पर 45.20 करोड़ रुपये की लागत से दो लेन ओवरब्रिज निर्माण को स्वीकृति मिली है। उन्होंने बताया कि यह आरओबी करीब एक हजार मीटर लंबा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP: ऐसे ग्राम पंचायत सचिव से होगी रिकवरी, डीएम की सख्ती, BDO पर भी लिया ऐक्शन

विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह बोले

विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि मनकापुर में रेल ओवरब्रिज निर्माण की मांग अरसे से क्षेत्रीय जनता की ओर से की जा रही थी। इसके लगातार प्रयास किया जा रहा था। रेलवे ने मकसनवा के बाद यहां भी दो लेन ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी दे दी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।