Yogi sarkar takes Strong Action Against Etah DPRO: Suspension यूपी में एटा के डीपीआरओ के खिलाफ तगड़ा ऐक्शन, सस्पेंड के साथ अनुशासनिक कार्रवाई भी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में एटा के डीपीआरओ के खिलाफ तगड़ा ऐक्शन, सस्पेंड के साथ अनुशासनिक कार्रवाई भी

यूपी में योगी सरकार ने एटा के डीपीआरओ के खिलाफ तगड़ा ऐक्शन लिया है। लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) मो. राशिद को निलंबित कर दिया गया है और अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Mon, 30 March 2026 09:30 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में एटा के डीपीआरओ के खिलाफ तगड़ा ऐक्शन, सस्पेंड के साथ अनुशासनिक कार्रवाई भी

UP News : यूपी की योगी सरकार ने निर्देश के बाद भी प्रकरण गंभीरता नहीं लेने पर एटा डीपीआरओ के खिलाफ तगड़ा ऐक्शन लिया है। एटा के सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रूपलाल को नोशनल पदोन्नति के चलते वेतन निर्धारण किए जाने में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) मो. राशिद को निलंबित कर दिया गया है और अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। निलंबित डीपीआरओ को पंचायती राज निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासनिक विलंब समिति के समक्ष सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रूपलाल को नोशनल पदोन्नति के चलते संशोधित वेतन निर्धारण का प्रकरण विचार के लिए सूचीबद्ध था। शासन स्तर से रूपलाल का संशोधित वेतन निर्धारित करते हुए उन्हें परिणामी लाभ दिए जाने के शासन ने निर्देश दिए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक हजार से अधिक सेंटर पर होगी होमगार्ड यूपी भर्ती परीक्षा, कैमरे होगी से निगरानी
ये भी पढ़ें:23 से 25 साल की उम्र में शादी, इंटरकास्ट मैरिज बैन; जाट सम्मेलन में 11 फैसले

एक महीने में मामले की जांच कर रिपोर्ट शासन को देंगे संयुक्त निदेशक संजय कुमार

योगी सरकार के निर्देशों के बावजूद डीपीआरओ मो. राशिद ने न तो प्रकरण को गंभीरता से लिया और न ही कोई संतोषजनक उत्तर दिया। ऐसे में समिति के सामने पंचायती राज विभाग को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। ऐसे में योगी सरकार ने सख्त ऐक्शन लेते हुए इन्हें निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही इस मामले की जांच संयुक्त निदेशक संजय कुमार बरनवाल को सौंपी गई है। संयुक्त निदेशक संजय कुमार बरनवाल एक महीने में मामले की जांच कर रिपोर्ट शासन को देंगे। फिलहाल शासन ने इस लापरवाहीपूर्ण रवैये पर सख्त नाराजगी जताई है। योगी सरकार के इस ऐक्शन के बाद विभाग हड़कंप मच गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक फोन नंबर से कितने स्मार्ट मीटर के खाते ही चल सकेंगे? UPPCL चेयरमैन ने बताया
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।