योगी सरकार काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाट के पास लगाएगी डिजिटल लगेज लॉकर, श्रद्धालु को राहत
योगी सरकार काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाट के पास डिजिटल लगेज लॉकर लगाएगी। अब श्रद्धालुओं को अपने सामान की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, कपड़े हों या महंगे सामान, इन सबको सुरक्षित रखने के लिए योगी सरकार खास इंतजाम करने जा रही है।

UP News: काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का दर्शन और गंगा में आस्था की डुबकी लगाने वालों को अब अपने सामान की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, कपड़े हों या महंगे सामान, इन सबको सुरक्षित रखने के लिए योगी सरकार खास इंतजाम करने जा रही है। सरकार विश्वनाथ मंदिर और घाट के आसपास डिजिटल लगेज लॉकर लगवाने जा रही है। डिजिटल लॉकर में मोबाइल से लेकर सूटकेस तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। डिजिटल लॉकर के इस्तेमाल के लिए डिजिटल पेमेंट की सुविधा रहेगी।
काशी में अब श्रद्धालुओं के लिए डिजिटल लगेज लॉकर की सुविधा होगी। जहां अपने कीमती सामानों और कपड़ों को रख कर आप बेफिक्र घाटों पर घूम सकेंगे और गंगा स्नान कर काशीपुराधिपति समेत अन्य मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास और दशाश्वमेध घाट के पास भी डिजिटल लगेज लॉकर की सुविधा जल्द मिलेगी।
225 डिजिटल लॉकर की सुविधा रहेगी
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए डिजिटल लगेज लॉकर की व्यवस्था दशाश्वमेध घाट के पास दशाश्वमेध प्लाजा ,गोदौलिया, टाउन हॉल और बेनियाबाग पार्किंग में डिजिटल लॉकर लगाया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने जानकारी दी कि 225 डिजिटल लॉकर की सुविधा रहेगी जिसमे छोटे, मध्यम ,बड़े और एक्स्ट्रा लार्ज चार तरह के डिजिटल लॉकर उपलब्ध होंगे। इसमें मोबाइल,छोटे बैग, बड़े और सबसे बड़े लॉकर में दो सूटकेस रखे जा सकेंगे।
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रद्धालु
आपको बता दें कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम में अनेक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं परंपरागत विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीहरि विष्णु के बद्रीनारायण स्वरूप का भव्य श्रृंगार किया गया। अक्षय तृतीया पर काशी में बड़ी संख्या श्रद्धालुओं ने दर्शन और गंगा में डुबकी लगाई। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने मंदिर की सनातन परंपरा का पालन करते हुए आज से पवित्र श्रावण मास तक भगवान श्री विश्वनाथ जी के विग्रह पर ‘कुंवरा’ (शॉवर) की स्थापना की है।




साइन इन