Instructions issued to all BSAs regarding changing school timings due to increasing heat in UP यूपी में गर्मी बढ़ने पर स्कूलों का समय बदलने को लेकर सभी बीएसए को ये निर्देश जारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में गर्मी बढ़ने पर स्कूलों का समय बदलने को लेकर सभी बीएसए को ये निर्देश जारी

पी में गर्मी बढ़ने पर स्कूलों का समय बदलने को लेकर सभी बीएसए को निर्देश जारी किया गया है। चिलचिलाती धूप और गर्मी के आधार पर जिलों में प्राथमिक स्कूलों के समय में बदलाव कर सकेंगे। शासन ने इसके लिए सभी बीएसए के नाम निर्देश जारी कर दिए हैं।

Sun, 19 April 2026 11:36 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में गर्मी बढ़ने पर स्कूलों का समय बदलने को लेकर सभी बीएसए को ये निर्देश जारी

UP News: यूपी के जिलों में तैनात बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बढ़ती चिलचिलाती धूप और गर्मी के आधार पर जिलों में प्राथमिक स्कूलों के समय में बदलाव कर सकेंगे। शासन ने इसके लिए सभी बीएसए के नाम निर्देश जारी कर दिए हैं। कई जिलों मसलन जालौन, हमीरपुर, औरैय्या, चन्दौली व जौनपुर आदि जिलों के बीएसए ने इसका अनुपालन करते हुए अपने जिले में स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश जारी कर दिए हैं। दूसरी तरफ बेसिक शिक्षा विभाग ने राहत आयुक्त एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के निर्देशों के आधार पर प्रदेश भर के परिषदीय स्कूलों के लिए गर्मी से बचाव के एडवाइजरी जारी कर बच्चों को भीषण गर्मी एवं लू से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की है।

अभी स्कूलों का समय सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक है

वर्तमान में स्कूलों का समय सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक है। ऐसे में छुट्टी के बाद भरी दोपहरियां स्कूलों से घर जाने में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतें लगातार बढ़ रही है। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही चिलचिलाती धूप एवं 40-42 डिग्री को पार करते तापमान की वजह से स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर हो रहे दुष्प्रभाव को देखते हुए अभाभावकों से लेकर शिक्षक संगठनों की ओर से स्कूलों के समय में बदलाव किए जाने की मांगे लगातार की जा रही थी। कुछ शिक्षक संगठनों ने मुख्यमंत्री व राज्यपाल तक को पत्र लिखकर स्कूलों के समय में परिवर्तन किए जाने की मांग की थी। ऐसे में कुछ जिलों से इस दिशा में कदम भी उठाए गए हैं जबकि कुछ जिलों के बीएसए ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी करने का आश्वासन अभिभावकों व शिक्षक संगठनों को दिया है।

सुबह 7.30 बजे से 12.30 बजे तक चलेंगे स्कूल

चन्दौली, प्रतापगढ़, संतकबीर नगर एवं जौनपुर जिले में कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय स्कूलों का समय 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कर दिया गया है। वहीं बुन्देलखण्ड के जालौन एवं हमीरपुर में वहां के बीएसए ने परिषदीय स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक का निर्धारित किया है जबकि औरैया जिले में स्कूलों का समय सुबह 7.00बजे से दोपहर के 12.00तक किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, योगी के मंत्री ने दिए निर्देश
ये भी पढ़ें:यूपी में स्मार्ट मीटर पर अधूरे आदेश का दंश झेलेंगे नया कनेक्शन लेने वाले
ये भी पढ़ें:10 साल की लड़की का गैंगरेप, 2 नाबालिग सगे भाइयों ने दोस्त संग मिलकर की दरिंदगी

बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी किया एडवाइजरी

बढ़ती गर्मी के मद्देनजर राहत आयुक्त के साथ-साथ उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने भी बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर गर्मी के प्रकोप से बच्चों की सुरक्षा के उपाय करने के निर्देश दिए हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने शनिवार को सभी बीएसए के नाम एडवाइजरी जारी कर बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लू के प्रकोप से बचाव एवं राहत के उपाय करने तथा इस संबंध में जारी कार्ययोजना का अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं। इसमें स्कूलों के समय में परिवर्तन करने के भी निर्देश हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।