There will be rechecked of old age pension eligible persons, DM handed over the responsibility to SDM and BDO वृद्धा पेंशन के पात्रों की होगी दोबारा जांच, डीएम ने एसडीएम और बीडीओ को सौंपी जिम्मेदारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

वृद्धा पेंशन के पात्रों की होगी दोबारा जांच, डीएम ने एसडीएम और बीडीओ को सौंपी जिम्मेदारी

वृद्धा पेंशन के पात्रों की दोबारा जांच होगी। डीएम ने एसडीएम और बीडीओ को जिम्मेदारी सौंपी है। डीएम ने कहा कि वह अधीनस्थों से जल्द इसकी जांच करवाएं, ताकि नए वित्तीय वर्ष की पहली किस्त जारी की जा सके।

Mon, 20 April 2026 01:43 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
वृद्धा पेंशन के पात्रों की होगी दोबारा जांच, डीएम ने एसडीएम और बीडीओ को सौंपी जिम्मेदारी

UP News: यूपी के कौशांबी जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के पात्रों की दोबारा जांच करने का निर्देश जारी किया है। जिलाधिकारी ने इस पात्रता जांच की जिम्मेदारी एसडीएम और बीडीओ को सौंपी है। जिम्मेदारीसौंपते हुए डीएम ने कहा कि वह अधीनस्थों से जल्द इसकी जांच करवाएं, ताकि नए वित्तीय वर्ष की पहली किस्त जारी की जा सके।

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने निर्देश के साथ हिदायत भी दी है। डीएम ने सख्त तेवर में कहा है कि भौतिक सत्यापन में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। स्पष्ट रिपोर्ट होनी चाहिए। पात्र हैं अथवा अपात्र। यदि कोई मृतक भी है तो उसकी स्पष्ट रिपोर्ट आनी चाहिए। इस कार्य में शिथिलता न बरती जाए। लाभार्थियों के सत्यापन के लिए एसडीएम व बीडीओ को 15 दिन की मोहलत दी है। डीएम ने कहा है कि लापरवाही बतरने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। लापरवाही पर सख्त ऐक्शन होगा।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में शामिल है योजना

जिलाधिकारी ने एसडीएम और बीडीओ को बताया है कि भौतिक सत्यापन को गंभीरता से लिया जाए। यह योजना सीएम के डैशबोर्ड में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही से जिले की रैंक पर प्रभाव पड़ सकता है। यदि ऐसा हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पात्रता के लिए

आयु: आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

आर्थिक स्थिति: आवेदक गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवार का सदस्य होना चाहिए।

निवास: आवेदक उस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का निवासी होना चाहिए जहां वह आवेदन कर रहा है।

आय का साधन: व्यक्ति के पास आजीविका का कोई नियमित आय स्रोत न हो।

अन्य पेंशन: आवेदक पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ न ले रहा हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में गर्मी बढ़ने पर स्कूलों का समय बदलने को लेकर सभी बीएसए को ये निर्देश जारी
ये भी पढ़ें:यूपी में स्मार्ट मीटर पर अधूरे आदेश का दंश झेलेंगे नया कनेक्शन लेने वाले
ये भी पढ़ें:जनता दर्शन में आई दीप्ति का दर्द सुन ऐक्शन में आए योगी, DM को ये सख्त निर्देश

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज :

आधार कार्ड

आयु प्रमाण पत्र (आयु 60+ वर्ष हो)

बीपीएल राशन कार्ड या आय प्रमाण पत्र

बैंक या डाकघर पासबुक

पासपोर्ट साइज फोटो

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।