Yogi government takes action after under-construction tank collapses in Bareilly, UP; 2 engineers dismissed, JE suspend यूपी में निर्माणाधीन टंकी गिरने पर योगी सरकार का तगड़ा ऐक्शन, 2 इंजीनियर बर्खास्त, जेई सस्पेंड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में निर्माणाधीन टंकी गिरने पर योगी सरकार का तगड़ा ऐक्शन, 2 इंजीनियर बर्खास्त, जेई सस्पेंड

यूपी के बरेली में  निर्माणाधीन टंकी गिरने पर योगी सरकार का तगड़ा ऐक्शन लिया है।  जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए।  जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर दिया है। असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

Mon, 4 May 2026 11:33 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में निर्माणाधीन टंकी गिरने पर योगी सरकार का तगड़ा ऐक्शन, 2 इंजीनियर बर्खास्त, जेई सस्पेंड

UP News: यूपी के बरेली में जल जीवन मिशन की निर्माणाधीन पानी की टंकी गिरने के मामले में योगी सरकार ने तगड़ा ऐक्शन लिया है। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने घटना का संज्ञान लेते हुए कार्यदायी संस्था सहित अन्य दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। मंत्री के निर्देश पर निर्माणदायी संस्था एनसीसी लिमिटेड के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। साथ ही जल निगम ग्रामीण के संबंधित जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर दिया है। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

जल निगम ग्रामीण के असिस्टेंट इंजीनियर के खिलाफ विभागीय जांच और अधिशासी अभियंता के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही टीपीआई बीएलजी के बरेली स्थित सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को हटा दिया गया है और कंपनी पर जुर्माना लगाया गया है।

एजेंसी होगी ब्लैकलिस्ट

निर्माणाधीन टंकी गिरने के मामले में निर्माणदायी एजेंसी एनसीसी लिमिटेड और टीपीआई बीएलजी को ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस जारी किया गया है। वहीं मामले की प्रारंभिक जांच टेक्नीकल ऑडिट कमेटी को सौंपी गई है। कमेटी अपनी रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर देगी। जलशक्ति मंत्री ने टीएसी रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की समीक्षा कर अग्रिम कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।

आठ महीने में ही भरभराकर गिरी तीन करोड़ की टंकी, पांच घायल

बरेली के सरदारनगर गांव में सोमवार शाम पानी का ओवरहेड टैंक भरभराकर गिरने से पांच लोग घायल हो गए। टंकी गिरते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2022 में 3.62 करोड़ की लागत से इस टंकी का निर्माण शुरू हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि आठ महीने पहले ही टंकी से पेयजल आपूर्ति शुरू हुई थी। ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप जड़ा है। मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण में दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में एक और पानी की टंकी क्षतिग्रस्त, 8 महीने पहले शुरू हुई थी पेयजल आपूर्ति

घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप

सरदारनगर के प्रधान पति सरताज मंसूरी, अवनेश कुमार, नरेश शर्मा, संजीव पाठक, सचिन चौहान आदि ने बताया कि जल निगम के जेई नित्यानंद की देखरेख मे ठेकेदार अमरीश ने निर्माण कराया था। टंकी की गुणवत्ता पर निर्माण के समय से ही सवाल उठते रहे थे। आरोप लगाया कि टंकी निर्माण के समय जल निगम के जेई और ठेकेदार ने घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया। उन्होंने कई बार अफसरों के सामने इसकी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसा लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा है। निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रुका सड़कों का निर्माण कार्य फिर होगा शुरू, योगी कैबिनेट ने लिया यह फैसला
ये भी पढ़ें:यूपी में भर्ती और प्रमोशन के लिए चयन वर्ष बदला, योगी कैबिनेट बैठक में निर्णय
ये भी पढ़ें:यूपी में समन तामीला ईमेल और व्हाट्सएप पर मान्य होगा, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

एनसीसी लिमिटेड ने किया था निर्माण

चार साल पहले 21 दिसम्बर 2022 को एनसीसी लिमिटेड हैदराबाद ने ओवर हेड टंकी का निर्माण शुरू कराया था। इस टंकी से दो गांवों के 1211 कनेक्शन देकर 6850 आबादी को लाभान्वित किया जा रहा था। टंकी जमीन से 400 फीट ऊंचाई पर रखी गई थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।