Yogi cabinet major decision, 58 more districts in UP will be smart, with modern amenities and more? योगी कैबिनेट मीटिंग में 58 जिलों को लेकर बड़ा फैसला, स्मार्ट होंगे और ये सुविधाएं भी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी कैबिनेट मीटिंग में 58 जिलों को लेकर बड़ा फैसला, स्मार्ट होंगे और ये सुविधाएं भी

यूपी में और 58 जिले स्मार्ट होंगे और आधुनिक सुविधाओं से लेस किए जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नवयुग पालिका योजना को मंजूरी दे दी गई है।

Mon, 23 March 2026 05:54 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
योगी कैबिनेट मीटिंग में 58 जिलों को लेकर बड़ा फैसला, स्मार्ट होंगे और ये सुविधाएं भी

UP News: यूपी में स्मार्ट सिटी मिशन के विस्तार और शहरी विकास को गति देने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नवयुग पालिका योजना को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना के तहत 17 स्मार्ट सिटी के अलावा अब और 58 जिला मुख्यालयों के नगरीय निकायों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। योगी सरकार ने पहली बार नगर निगमों से बाहर के नगरीय निकायों, विशेषकर जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों को प्राथमिकता देते हुए विकास की नई रूपरेखा तैयार की है। योजना के अंतर्गत 55 नगर पालिका परिषदों, 3 नगर पंचायतों तथा गौतमबुद्धनगर की दादरी नगर पालिका परिषद को शामिल किया गया है।

योजना के तहत प्रत्येक वर्ष 583.20 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी, इस तरह 5 वर्षों (2025-26 से 2029-30) में कुल 2916 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। यह पूरी तरह राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित योजना है, जिसमें केंद्र सरकार की कोई भागीदारी नहीं होगी। नवयुग पालिका योजना के माध्यम से स्मार्ट सिटी की तर्ज पर डिजिटल गवर्नेन्स, ई-सेवाओं और तकनीकी समाधान को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे नागरिक सेवाएं अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी बनेंगी।,

आधारभूत ढांचे का उन्नयन और जीवन स्तर में सुधार

योजना का मुख्य उद्देश्य नगरीय निकायों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना तथा नागरिकों के जीवन स्तर (ईज ऑफ लिविंग) में सुधार लाना है। इसके तहत सड़कों, जल निकासी, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं का व्यापक विकास किया जाएगा। जिला मुख्यालयों को विकसित करने से विभिन्न मंडलों के बीच विकास असमानताओं को कम करने में मदद मिलेगी। इससे नगर निगमों से बाहर के क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और संतुलित शहरी विकास सुनिश्चित होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के गोंडा-बहराइच समेत 4 जिलों के 18 पुल बनने जा रहे, लाखों का सफर होगा आसान

चयन और क्रियान्वयन की स्पष्ट व्यवस्था

परियोजनाओं के चयन के लिए जनपद स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा, जबकि राज्य स्तरीय तकनीकी समिति द्वारा परीक्षण के बाद सक्षम स्तर से अनुमोदन दिया जाएगा। इसके बाद ही विकास कार्यों का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के किसानों को लेकर फैसला, योगी सरकार ने तय गेहूं का समर्थन मूल्य तय

जनसंख्या के आधार पर दो श्रेणियों में विभाजित किया निकाय

प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार शहरों के समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार बड़े नगर निगमों में स्मार्ट सिटी योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, उसी तर्ज पर अब जिला मुख्यालय स्तर के नगर पालिका क्षेत्रों को भी विकसित किया जाएगा। “नवयुग पालिका योजना” इसी सोच का परिणाम है। इसके अंतर्गत उत्सव भवन, ऑडिटोरियम, प्रदर्शनी केंद्र, पार्कों का विकास तथा विद्युत व्यवस्था के आधुनिकीकरण जैसे कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निकायों को उनकी जनसंख्या के आधार पर दो श्रेणियों (डेढ़ लाख से अधिक और डेढ़ लाख से कम आबादी) में विभाजित किया गया है, ताकि उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संपत्तियों की कम कीमतें, आसानी से लोग खरीद सकें घर; योगी सरकार की ये तैयारी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।