Decision regarding UP farmers Yogi government has fixed support price for wheat and Cabinet has given seal approval यूपी के किसानों को लेकर फैसला, योगी सरकार ने तय गेहूं का समर्थन मूल्य तय, कैबिनेट ने लगाई मुहर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के किसानों को लेकर फैसला, योगी सरकार ने तय गेहूं का समर्थन मूल्य तय, कैबिनेट ने लगाई मुहर

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि भारत सरकार द्वारा इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है।

Mon, 23 March 2026 02:57 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
यूपी के किसानों को लेकर फैसला, योगी सरकार ने तय गेहूं का समर्थन मूल्य तय, कैबिनेट ने लगाई मुहर

Yogi Cabinet Decision: यूपी के किसानों को लेकर योगी कैबिनेट ने फैसला लिया है। यूपी सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य तय कर दिया है। पिछले साल की तुलना में इस बार 160 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि की गई है। किसानों से अब योगी सरकार 2585 रुपये प्रतिकुंतल रुपये के हिसाब से गेहूं की खरीद करेगी।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि भारत सरकार द्वारा इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद मार्च से 15 जून तक की जाएगी। राज्य के सभी 75 जिलों में 6500 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे और 8 एजेंसियों के माध्यम से खरीद होगी। इन एजेंसियों में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई), यूपी मंडी परिषद, पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस, नैफेड और एनसीसीएफ शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी कैबिनेट की किसानों को सौगात; गेहूं के MSP संग उतराई-सफाई का पैसा भी मिलेगा

योगी कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में किसानों, ऊर्जा और निवेश से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने फैसलों की जानकारी दी। कैबिनेट बैठक में कुल 37 प्रस्ताव लाए गए, जिनमें से 2 प्रस्ताव स्थगित कर दिए गए। इनमें चीनी उद्योग और लखीमपुर खीरी से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि सरकार ने दुमका (झारखंड) में 2242.90 करोड़ रुपये में कोल ब्लॉक खरीदा है। इससे घाटमपुर स्थित 660 मेगावाट की तीन यूनिटों को कोयला मिलेगा। उन्होंने कहा कि अभी कोयला दूर से मंगाना पड़ता है, लेकिन झारखंड से आपूर्ति होने पर बिजली उत्पादन सस्ता होगा और उपभोक्ताओं को करीब 80 पैसे प्रति यूनिट तक सस्ती बिजली मिल सकेगी। राज्य सरकार ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए नई नीति को मंजूरी दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली होगी सस्ती, 'नवयुग योजना' से चमकेंगे छोटे शहर, योगी कैबिनेट का फैसला

सोलर सिटी के रूप में विकसित होगी अयोध्या

अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है, जबकि सभी नगर निगमों को भी सोलर सिटी बनाने की योजना है। इसके अलावा गोरखपुर के चिलुआ ताल में सोलर प्लांट लगाया जाएगा, जिसे कोल इंडिया लिमिटेड स्थापित करेगी। इसके लिए सरकार ने 80 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि निजी बिजनेस पार्क निर्माण योजना को मंजूरी दी गई है, जिससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही संभल में इंटीग्रेटेड लॉजस्टिकि सेंटर विकसित किया जाएगा, जिसे निवेशकों को सौंपा जाएगा। सरकार का कहना है कि इन फैसलों से उत्तर प्रदेश में कृषि, ऊर्जा और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में प्लग एंड प्ले की सुविधा, निजी बिजनेस पार्क को योगी कैबिनेट की मंजूरी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।