18 bridges are going to be built in four districts of UP including Gonda-Bahraich, making the journey of lakhs of people यूपी के गोंडा-बहराइच समेत 4 जिलों के 18 पुल बनने जा रहे, लाखों लोगों का सफर होगा आसान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के गोंडा-बहराइच समेत 4 जिलों के 18 पुल बनने जा रहे, लाखों लोगों का सफर होगा आसान

यूपी के गोंडा-बहराइच समेत 4 जिलों के 18 पुल बनने जा रहे हैं। योगी सरकार पुलों के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है। शासन स्तर से सभी पुलों के निर्माण के लिए बजट भी आवंटित कर दिया गया है।

Mon, 23 March 2026 02:51 PMDeep Pandey गोंडा, इरफान अंसारी
share
यूपी के गोंडा-बहराइच समेत 4 जिलों के 18 पुल बनने जा रहे, लाखों लोगों का सफर होगा आसान

यूपी में देवीपाटन मंडल के गोंडा-बहराइच समेत चार जिलों के लोगों के लिए राहत की खबर है। लाखों का सफर और आसान हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार की गई कार्ययोजना 2025-26 के तहत योगी सरकार ने देवीपाटन मंडल में 18 लघु पुलों के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है। शासन स्तर से सभी पुलों के निर्माण के लिए बजट भी आवंटित कर दिया गया है। इन पुलों के निर्माण को लेकर 42 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि शासन के स्तर से स्वीकृत की जा चुकी है। इनमें गोंडा जिले में पांच और बलरामपुर में चार इसके अलावा बहराइच में सात व श्रावस्ती में दो पुल बनाए जाएंगे। इससे लाखों ग्रामीणों के मार्ग सुगम होगा।

योगी सरकार ने बुधवार को देवीपाटन मंडल के लिए 18 लघु पुलों की स्वीकृति प्रदान की है। गोंडा, बलरामपुर व बहराइच के अलावा दो पुल श्रावस्ती में भी बनेगाा। पुलों के निर्माण से लाखों की आबादी को आवागमन में राहत मिलेगी। बारिश के समय जलभराव से होने वाली समस्याओं और दुर्घटनाओं को कम करने में यह पहल कारगर होगी। जिले में ग्राम पंचायत चहलवा में बिसुही नदी पर ग्रामीणों ने लंबे समय से पुल की मांग की थी। बारिश के दौरान ग्रामीण परेशानी उठाते थे। लेकिन शासन ने लोगों की मांग को स्वीकार कर लिया है। आने वाले दिनों में इसका निर्माण कराएगा। इसपर लघु सेतु का निर्माण होगा। लागत करीब 9.69 करोड़ रुपये है। इसके अलावा कंजाहीपुरवा संपर्क मार्ग से विरवाघाट महंतपुरवा अहिरन पुरवा पर पुल की मांग ती ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ी। यहां भी 4.69 करोड़ से निर्माण करवाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में पहली अप्रैल से महंगा होगा मकान का नक्शा पास कराना

बहराइच में बाबागंज-मल्लिहपुर सकरी पुलिया के स्थान पर बनेगा सेतु

बहराइच के बाबागंज- मल्लिहपुर में अन्य जिला मार्ग के किलो मीटर आठ में सकरी पुलिया के स्थान पर 01.16 करोड़ की लागत से लघु सेतु का निर्माण होगा। यहां पर सकरा पुल होने के कारण लोगों को घूमकर या फिर किसी तरह दूसरे रस्ते का सहारा लेना पड़ता था। लेकिन शासन ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए आवाजाही को सुगम बनाने के लिए लघु सेतु के निर्माण को मंजूरी दे दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ की ये 34 सड़कें बनेंगी, यात्रियों की दूर होंगी दिक्कतें, सफर होगा और आसान

अब टेंडर कराकर निर्माण कार्य कराया जाएगा

लोक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि शासन ने गोण्डा मंडल के लिए 18 छोटे पुल स्वीकृत किए हैं और धन भी आवंटित कर दिया है। अब टेंडर कराकर निर्माण कार्य कराया जाएगा। शासन ने मंजूरी दे दी है। कुछ बजट भी आवंटित भी हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संपत्तियों की कम कीमतें, आसानी से लोग खरीद सकें घर; योगी सरकार की ये तैयारी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।