yogi cabinet expansion who is manoj pandey once chief whip of samajwadi party now entry in yogi cabinet Yogi Cabinet Expension: कौन हैं मनोज पांडेय? कभी सपा के मुख्य सचेतक, अब योगी कैबिनेट में एंट्री, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

Yogi Cabinet Expension: कौन हैं मनोज पांडेय? कभी सपा के मुख्य सचेतक, अब योगी कैबिनेट में एंट्री

इस मंत्रिमंडल विस्तार में छह नए चेहरे शामिल हुए जबकि दो का प्रमोशन हुआ है। कैबिनेट मंत्री बनाए गए मनोज पांडेय एक ऐसा नाम है जिस पर पक्ष और विपक्ष दोनों की नज़रें लंबे समय से टिकी रही हैं। 2022 का चुनाव समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीतने वाले मनोज यूपी विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक रह चुके हैं।

Sun, 10 May 2026 03:57 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Yogi Cabinet Expension: कौन हैं मनोज पांडेय? कभी सपा के मुख्य सचेतक, अब योगी कैबिनेट में एंट्री

Yogi Cabinet Expension: योगी 2.0 के दूसरे कैबिनेट विस्तार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए मनोज पांडेय का नाम सबसे अधिक चर्चा में है। अगले साल प्रस्तावित यूपी विधानसभा चुनाव से कुछ ही समय पहले हुए इस मंत्रिमंडल विस्तार में छह नए चेहरे शामिल हुए हैं जबकि दो का प्रमोशन हुआ है। इनमें मनोज पांडेय एक ऐसा नाम है जिस पर पक्ष और विपक्ष दोनों की नज़रें लंबे समय से टिकी रही हैं। तो आइए जानते हैं कौन हैं मनोज पांडेय? 2022 का चुनाव समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीतने वाले मनोज यूपी विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक रह चुके हैं।

अब जब उनकी योगी मंत्रिमंडल में एंट्री हो गई है तो वह एक बार फिर चर्चा में हैं। मनोज पांडेय इसके समाजवादी पार्टी सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। अवध और पूर्वांचल क्षेत्र में उनकी गिनती बड़े ब्राह्मण नेताओं में होती है। समाजवादी पार्टी में रहते हुए अक्सर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ नजर आने वाले मनोज पांडेय ने सपा के तत्कालीन राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरित मानस पर की गई विवादित टिप्पणियों के बाद पाला बदल लिया था। वह सपा से बगावत करने वाले लगभग आधा दर्जन विधायकों में शामिल रहे। 2022 में रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा सीट से चुने गए मनोज पांडेय को बाद में अखिलेश यादव ने अन्य बागी विधायकों के साथ पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पश्चिम में BJP का 'जाट कार्ड' बनेंगे भूपेंद्र, योगी मंत्रिमंडल में होगी वापसी

राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग

मनोज पांडेय ने फरवरी 2024 में राज्यसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक का पद छोड़ते हुए पार्टी लाइन से अलग जाकर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी। 15 अप्रैल 1968 को जन्में मनोज पांडेय लगातार तीन बार (2012, 2017 और 2022) रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक बन चुके हैं। उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध फिरोज गांधी कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की थी। 2012 में वह पहली बार अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे। सपा सरकार में उन्होंने विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आखिरी 9 महीनों में ये मंत्री क्या कर लेंगे?योगी कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश का तंज
ये भी पढ़ें:योगी कैबिनेट विस्तार के बीच काशी दौरा छोड़ लखनऊ लौटे असीम;समाज कल्याण मंत्री हैं
ये भी पढ़ें:कौन हैं कृष्णा पासवान? जिन्हें योगी कैबिनेट में मिल रही जगह

योगी मंत्रिमंडल में शामिल हुए और कौन से चेहरे

योगी 2.0 के दूसरे विस्तार में मनोज पांडेय के अलावा पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल हुए हैं। जबकि सोमेंद्र पाल और अजीत पाल को प्रमोशन देते हुए स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। उनके अलावा हंसराज विश्वकर्मा, कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर और कैलाश राजपूत को राज्य मंत्री बनाया गया है। सभी ने रविवार शाम जनभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ली है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।