ye jo farasa lahara rahe hain why dsp shuchita in the news after the parashuram jayanti shobha yatra in meerut ये जो फरसा लहरा रहे हैं...; परशुराम जयंती शोभायात्रा के बाद क्यों चर्चा में हैं DSP शुचिता सिंह?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ये जो फरसा लहरा रहे हैं...; परशुराम जयंती शोभायात्रा के बाद क्यों चर्चा में हैं DSP शुचिता सिंह?

भगवान परशुराम जयंती के मौके पर मेरठ में जुलूस में फरसा लहराए जाने और डंडा लेकर चल रहे कुछ युवकों को महिला डिप्टी एसपी शुचिता सिंह ने सख्त चेतावनी दी। माइक पर चेतावनी दे रहीं डिप्टी SP शुचिता सिंह का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स इस पर अपने-अपने ढंग से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Mon, 20 April 2026 12:09 PMAjay Singh संवाददाता, मेरठ
share
ये जो फरसा लहरा रहे हैं...; परशुराम जयंती शोभायात्रा के बाद क्यों चर्चा में हैं DSP शुचिता सिंह?

UP News : उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार को परशुराम जयंती के मौके पर जुलूस में फरसा लहराए जाने और डंडा लेकर चलने वाले कुछ युवकों को महिला डिप्टी एसपी शुचिता सिंह ने सख्त चेतावनी दी। माइक पर चेतावनी दे रहीं डिप्टी एसपी शुचिता सिंह का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शुचिता सिंह यह कहती सुनी जा रही हैं-‘ये जो ऊपर बैठे हैं, फरसा लहरा रहे हैं, डंडा लिए हुए हैं, सबकी फोटोग्राफी हो रही है। सब पर मुकदमा लिखा जाएगा।’ शुचिता सिंह का यह वीडियो सामने आने के बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स अपने-अपने ढंग से इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जाहिर है कि कुछ प्रतिक्रियाएं पक्ष में हैं तो कुछ तंज का पुट समेटे हुए।

आइए अब जानते हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के केंद्र मेरठ में भगवान परशुराम जयंती के दौरान ऐसा हुआ क्या कि डिप्टी एसपी को मुकदमा दर्ज किए जाने की चेतावनी देनी पड़ी। भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में मेरठ में भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में श्रद्धा और उत्साह का ऐसा संगम देखने को मिला कि शहर की सड़कें जय श्री राम और भगवान परशुराम के उद्घोष से गूंज उठीं। इस बार शौर्य यात्रा में उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुका बुलडोजर विशेष आकर्षण रहा। झांकियों के साथ चल रहे बुलडोजरों से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई, जिसने सबका ध्यान खींचा। भगवान परशुराम की यह शौर्य यात्रा चौधरी चरण सिंह विवि परिसर से शुरू हुई। यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डिप्टी एसपी शुचिता सिंह की ड्यूटी जुलूस में लगी थी। जुलूस में शामिल कुछ युवकों के हाथ में डंडे, फरसे दिखाई पड़े। युवकों द्वारा हाथों में डंडे और फरसे लहराते देख पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया। इसी दौरान डिप्टी एसपी शुचिता सिंह ने हाथ में माइक लेकर डंडे-फरसे लहराने वालों को चेतावनी दी कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब होंगे पंचायत चुनाव? डेट से पहले शुरू होने जा रही डुप्लीकेट वोटरों की छंटनी

वैसे, परशुराम जयंती के मौके पर शहर भर में जुलूस निकले। बताया जा रहा है कि कई स्थानों पर जुलूसों में युवकों ने डंडे और भगवान परशुराम के शस्त्र फरसे का भी प्रदर्शन किया। जुलूस में बुलडोजर भी शामिल किया गया।

शोभयात्रा में शामिल हुआ वांटेड, लहराया फरसा

वहीं इस मौके पर अमित मिरिंडा गैंग के सदस्य और वांटेड नितिन कौशिक उर्फ मोनू हाइडिल ने भी खुलेआम फरसे लहराए। मोनू हाइडिल का भी वीडियो और फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ वायरल हो रहे वीडियो, फोटो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी किडनी कांड में नया खुलासा, इस अस्पताल में हुए थे 20 से अधिक ट्रांसप्लांट
ये भी पढ़ें:कब होंगे पंचायत चुनाव? डेट से पहले शुरू होने जा रही डुप्लीकेट वोटरों की छंटनी
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में मानव तस्करी का भंडाफोड़, बांग्लादेशी नागरिक समेत 2 गिरफ्तार

मेडिकल थाने में मयंक त्यागी ने 30 जुलाई 2025 को रंगदारी मांगने, धोखाधड़ी करने और साजिश समेत कई धारा में दर्ज कराया था। मुकदमे में शातिर अपराधी अमित मिरिंडा, नितिन कौशिक उर्फ मोनू हाइडिल, मुकुल सैनी, जतिन तेवतिया, वंश सचदेवा, अजय गुर्जर, हेमकुमारी और दो अन्य को आरोपी बनाया गया था। इसी मुकदमे में नितिन कौशिक उर्फ मोनू हाइडिल वांछित चल रहा है और उसकी ओर से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई गई थी। इस प्रकरण में 21 अप्रैल को सुनवाई होनी है। यानी वर्तमान में नितिन मेडिकल पुलिस का वांटेड अपराधी है। इसके बावजूद मेडिकल पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पाई। रविवार को सोशल मीडिया पर नितिन उर्फ मोनू हाइडिल के शोभायात्रा में शामिल होने और फरसा संग वीडियो सामने आया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।