up human trafficking racket busted in deoria 2 arrested including bangladeshi national 3 minor children rescued यूपी : मानव तस्करी का भंडाफोड़, बांग्लादेशी नागरिक समेत 2 गिरफ्तार; बचाए गए 3 नाबालिग बच्चे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी : मानव तस्करी का भंडाफोड़, बांग्लादेशी नागरिक समेत 2 गिरफ्तार; बचाए गए 3 नाबालिग बच्चे

स्कोर्ट ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने उनसे पूछताछ की तो नाबालिग लड़कियों और लड़के ने बताया कि दोनों व्यस्क जिनके नाम जाहीर हुसैन उर्फ जाहिद हुसैन उर्फ अयात तुसैन और सद्दाम हुसैन पुत्र नूर अहमद हैं, वे उन्हें शादी कराने या मजदूरी में लगाने के लिए गुवाहाटी से दिल्ली के रास्ते कश्मीर ले जा रहे हैं।

Sun, 19 April 2026 01:33 PMAjay Singh संवाददाता, देवरिया
share
यूपी : मानव तस्करी का भंडाफोड़, बांग्लादेशी नागरिक समेत 2 गिरफ्तार; बचाए गए 3 नाबालिग बच्चे

UP News: उत्तर पुलिस ने देवरिया में मानव तस्करी का भंडाफोड़ किया है। इस आरोप में उन्होंने एक बांग्लादेशी नागरिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन नाबालिग बच्चे छुड़ाए गए हैं। इनमें से दो लड़कियां है। आरोप है कि इन नाबालिग बच्चों को लेकर दोनों तस्कर कश्मीर जा रहे थे। बांग्लादेशी नागरिक का साथी म्यांमार का रहने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार 16/17 अप्रैल की रात अवध आसाम एक्सप्रेस में स्कोर्ट ड्यूटी कर रहे रेलवे सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, विमलेश कुमार और कांस्टेबल शैलेश कुमार यादव को बिहार के जिरादेई पहुंचने पर जनरल कोच में दो नाबालिग लड़कियां, एक नाबालिग लड़का और दो वयस्क पुरुष संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। स्कोर्ट ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने उनसे पूछताछ की तो नाबालिग लड़कियों और लड़के ने बताया कि दोनों व्यस्क व्यक्ति जिनके नाम जाहीर हुसैन उर्फ जाहिद हुसैन उर्फ अयात तुसैन और सद्दाम हुसैन पुत्र नूर अहमद हैं, वे उन्हें शादी कराने या मजदूरी में लगाने के लिए गुवाहाटी से दिल्ली के रास्ते कश्मीर ले जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड से बदलने पर तत्काल रोक, पहले होगी ये जांच

नाबालिग लड़कियों ने नाम-पता पूछने पर बताया कि सद्दाम हुसैन और जाहीर हुसैन उर्फ जाहिद हुसैन उर्फ अयात तुसैन द्वारा बांग्लादेश बार्डर पार कराकर कश्मीर ले जाया जा रहा है। उक्त पांचों को स्कोर्ट लगे सुरक्षाकर्मिंयों द्वारा ह्यूमन ट्रैफिंकिंग थाना जनपद देवरिया (एएचटी) पर लाकर सुपुर्द किया गया। इसके बाद थाना एएचटी टीम द्वारा पूछताछ किये जाने पर जाहीर और सद्दाम द्वारा मानव तस्करी की बातें स्वीकार की गईं।

इसके बाद थाना एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) जनपद देवरिया पर केस दर्ज किया गया। पुलिस ने सद्दाम हुसैन और जाहिर हुसैन जिला कारागार देवरिया में दाखिल कराया और नाबालिग लड़के को गोरखपुर राजकीय बाल सुधार गृह में भेज दिया। इसके साथ ही नाबालिग लड़कियों को बाल संप्रेक्षण नारी गृह जनपद बाराबंकी में दाखिल कराया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दवा कारोबारी ने बेटियों का गला रेता, बगल के कमरे में सो रही थी पत्नी और बेटा
ये भी पढ़ें:कानपुर की तरह बदायूं में भी जल्लाद बना पिता, 5 महीने के बेटे को छत से फेंका; मौत
ये भी पढ़ें:यूपी : 11 साल की जुड़वा बेटियों की गला काटकर की हत्या, पिता ने खेला खूनी खेल

क्या बोली पुलिस

देवरिया दक्षिणी के अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ये बच्चे मूलतः म्यांमार के रहने वाले हैं लेकिन वर्तमान में बंगलादेश में रह रहे थे। आरपीएफ द्वारा उपरोक्त सभी को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना जनपद देवरिया को सुपुर्द किया गया था। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने द्वारा समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त सद्दाम हुसैन और जाहिर हुसैन को जिला कारागार देवरिया में दाखिल कराया गया है। नाबालिग लड़के को राजकीय बाल सुधार गृह गोरखपुर में और नाबालिग लड़कियों को बाल संप्रेक्षण नारी गृह जनपद बाराबंकी में दाखिल कराया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।