Woman Ends Her Life Over Paneer Dish Wife Hangs Herself Room Following an Argument with Her Husband पनीर की सब्जी के चलते महिला ने छोड़ दी दुनिया, पति से झगड़े के पत्नी ने कमरे में लगा ली फांसी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पनीर की सब्जी के चलते महिला ने छोड़ दी दुनिया, पति से झगड़े के पत्नी ने कमरे में लगा ली फांसी

फिरोजाबाद में पनीर की सब्जी के विवाद में एक महिला ने अपनी जान दे दी। दक्षिण थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पति पत्नी में पनीर की सब्जी को लेकर विवाद हुआ था।

Wed, 1 April 2026 09:40 PMDinesh Rathour फिरोजाबाद, हिन्दुस्तान संवाद
share
पनीर की सब्जी के चलते महिला ने छोड़ दी दुनिया, पति से झगड़े के पत्नी ने कमरे में लगा ली फांसी

Firozabad News: यूपी के फिरोजाबाद में पनीर की सब्जी के विवाद में एक महिला ने अपनी जान दे दी। दक्षिण थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पति पत्नी में पनीर की सब्जी को लेकर विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। जहां मृतका के पिता परिजनों के साथ पहुंच गए। उन्होंने पति सहित ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्याकर शव लटकाने का आरोप लगाया तो सुसरालीजन फरार हो गए।

जिला इटावा के थाना सैफई के गांव कुम्हावर निवासी विमलेश कुमार सिंह ने पांच साल पूर्व 25 वर्षीय अपनी पुत्री देवकी की शादी अमित कुमार निवासी करबला गली नंबर एक थाना करबला के साथ शादी की थी। जबकि उसकी बड़ी बहन आरती की शादी अमित कुमार के बड़े भाई पंकज के साथ हुई थी। मंगलवार रात देवकी और अमित में मटर-पनीर की सब्जी बनाने को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पति पनीर ले आया था और पत्नी सब्जी बनाना भूल गई और रात को पति ने देवकी से विवाद किया था। अलसुबह देवकी का शव कमरे में लगे पंखे के कुंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:असली बाप के हो तो मर जाओ...चाची के ताने से आहत भाई-बहन ने जहर खाकर की आत्महत्या

मायके वालों का हत्या का आरोप

मृतका के पिता और भाई सनी अन्य परिजनों के साथ पहुंच गए। मृतका पर एक बेटी और एक बेटा है। मृतका के पिता ने पति पर गला घोंटकर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया तो ससुराजन फरार हो गए। उनका आरोप है कि दोनों बेटी की शादी में मांग के अनुसार दहेज दिया था। इसके बाद अमित सहित अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी होने पर देवकी का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। यहां तक कि कई बार मारपीट भी की। रिश्तेदारों के माध्यम से उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी आदतों से बाज नहीं आए। मंगलवार को पति सहित अन्य ने देवकी की हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंसान की जान की कीमत, एक सिगरेट? चलती ट्रेन से वेंडर को धक्का देकर ले ली जान

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

थाना रामगढ़ के सैलई प्रेम नगर निवासी 24 वर्षीय सौरभ पुत्र वीर सिंह किराए पर कमरा लेकर रहता था। मंगलवार रात उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने के कारणों के बारे में जानकारी की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैक पर दौड़ा सिपाही, ट्रेन की चपेट में आने से कटा पैर
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।