GRP constable who ran onto the tracks to apprehend the accused was hit by a train and lost his leg आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैक पर दौड़ा जीआरपी का सिपाही, ट्रेन की चपेट में आने से कटा पैर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैक पर दौड़ा जीआरपी का सिपाही, ट्रेन की चपेट में आने से कटा पैर

गोंडा में एक आरोपी का पीछा करते समय जीआरपी का सिपाही ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसका एक पैर कट गया है। वहीं इसकी सूचना तत्काल जीआरपी के जवानों ने डिप्टी एसएस कामर्शियल को दी। इसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Wed, 1 April 2026 12:47 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, गोंडा
share
आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैक पर दौड़ा जीआरपी का सिपाही, ट्रेन की चपेट में आने से कटा पैर

यूपी के गोंडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक आरोपी का पीछा करते समय जीआरपी का सिपाही ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन की चपेट में आने के बाद में उसका एक पैर कट गया है। वहीं इसकी सूचना तत्काल जीआरपी के जवानों ने डिप्टी एसएस कामर्शियल को दी। इसके बाद रेलवे के उप मंडलीय चिकित्सालय से डॉक्टरों की टीम के साथ एंबुलेंस सेवा भी पहुंची।

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत स्थित गोंडा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर जीआरपी के सामने सिपाही आकाश कुमार सिंह एक आरोपी का पीछा कर रहे थे। तकरीबन 12 बजकर 15 मिनट पर उधर से आ रही 15903 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जवान के एक पैर कटने की सूचना जीआरपी के जवानों की ओर से दी जा रही है। जीआरपी जवानों ने इसकी सूचना तत्काल रेलवे के उप मंडलीय चिकित्सालय को दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, वीडियो बनाने पर मोबाइल भी छीना, वर्दी फाड़ी

सूचना पर तत्काल चिकित्सकों के नेतृत्व में रेलवे की एंबुलेंस टीम स्टेशन पर पहुंची। जवान की हालत काफी गंभीर थी। जिसको देखते हुए जवानों ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जीआरपी के निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि वह एक आरोपी का पीछा कर रहा था। जिससे ट्रेन की चपेट में आ गया है। घायल जवान का इलाज चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरठ में लेडी कॉन्स्टेबल को कार में खींचकर रेप की कोशिश, विभाग के सिपाही पर आरोप

बाराबंकी में ट्रेन की चपेट में आने से वेंडर की मौत

इससे पहले बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक वेंडर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान 35 साल के मुमताज के रूप में हुई है, जो स्टेशन पर ट्रेनों में समोसा बेचने का काम करता था। सुबह करीब 8:30 बजे वह ट्रेन में सामान बेच रहा था, तभी लखनऊ से आ रही बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।