Woman Arrives at Hotel with Sinister Intentions Murders Blackmailer Entire Room Drenched in Blood खतरनाक मंसूबों के साथ होटल पहुंची महिला, ब्लैकमेलर भी नहीं समझ पाया, फिर खून से सन गया कमरा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

खतरनाक मंसूबों के साथ होटल पहुंची महिला, ब्लैकमेलर भी नहीं समझ पाया, फिर खून से सन गया कमरा

आगरा में एक महिला ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला खतरनाक मंसूबों के साथ इटौरा (मलपुरा) स्थित होटल ताजपथ पहुंची थी। वहां से ब्लैकमेलर को भी बुलाया था।

Fri, 17 April 2026 08:05 PMDinesh Rathour आगरा, मुख्य संवाददाता
share
खतरनाक मंसूबों के साथ होटल पहुंची महिला, ब्लैकमेलर भी नहीं समझ पाया, फिर खून से सन गया कमरा

Agra News: यूपी के आगरा में एक महिला ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला खतरनाक मंसूबों के साथ इटौरा (मलपुरा) स्थित होटल ताजपथ पहुंची थी। वहां से ब्लैकमेलर को भी बुलाया था। दोनों कमरा नंबर 204 में रुके। लेकिन महिला के इरादों को ब्लैकमेलर समझ नहीं सका और महिला ने युवक को मौत के घाट उतार दिया। मरने वाला शख्स रिश्ते का मामा लगता था। वह महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। उसके अश्लील फोटो और वीडियो पति को दिखाने की धमकी देता था। महिला घर से हत्या की तैयारी करके आई थी। सर्जिकल ब्लेड से गला काटा उसके बाद हथौड़े से सिर फोड़ दिया। हत्या करके कमरे से चीखते हुए बाहर निकली, मैने उसको मार डाला। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना दोपहर करीब सवा बारह बजे की है। सुबह ग्यारह बजे फतेहपुर सीकरी निवासी 36 वर्षीय खिल्लो ककुआ (मलपुरा) निवासी प्रीति के साथ होटल में पहुंचा। प्रीति कमरे में रुक गई। वह शराब के ठेके पर गया। बीयर खरीदकर लेकर आया। दोनों ने साथ बैठकर बीयर पी। आरोप है कि इसके बाद खिल्लो ने महिला से जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। महिला पहले से हत्या की तैयारी करके आई थी। सर्जिकल ब्लेड से खिल्लो की गर्दन पर प्रहार किया। गले से खून की धार बहने लगी। खिल्लो बेड से गिर पड़ा। इसके बाद महिला ने हथौड़े से उसके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया। उसे भी फेंक दिया। महिला हत्या में प्रयुक्त हथियार थैले में छिपाकर लेकर आई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समधी के इश्क में कातिल बनी समधन, पति की गला घोंटकर की हत्या

कमरे से चीखते हुए बाहर निकली महिला

डीसीपी पश्चिम आदित्य सिंह ने बताया कि हत्या के बाद महिला चीखते हुए कमरे से बाहर आई। होटल कर्मचारियों को बताया कि हत्या कर दी है। यह सुनकर कर्मचारी घबरा गए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को हिरासत में लिया। शुरू में वह कुछ बताने को तैयार नहीं थी। पुलिस को लगा कि उसने हथौड़े से प्रहार करके हत्या की है। शव उठाते समय गले पर कट का निशान दिखा। महिला से पूछा तो उसने बताया कि सर्जिकल ब्लेड भी लेकर आई थी। उसके थैले में पुलिस को पेपर स्प्रे भी मिला। हत्या की वजह पूछने पर महिला ने बताया कि खिल्लो ने उसका जीना दुश्वार कर दिया था। उसे ब्लैकमेल करता था। सोचता था जब चाहेगा उसे बुला लेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में मां ने दो मासूमों संग ट्रेन के आगे लगाई छलांग, तीनों की दर्दनाक मौत

दो बच्चों की मां है प्रीति

प्रीति विवाहित है। खिल्लो रिश्ते में उसका मामा लगता था। हमउम्र था। बचपन में प्रीति के माता-पिता ने ही खिल्लो को पाला था। व्यस्क होने पर उसने टाइल्स और पत्थर लगाने का काम शुरू कर दिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि खिल्लो कुछ माह पूर्व भी इस होटल में प्रीति को लेकर आया था। प्रीति का कहना है कि उसने उसी दौरान वीडियो बना लिया था। उसके अश्लील फोटो ले लिए थे। पुलिस यह मानकर चल रही है कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे। खिल्लो अब प्रीति को ब्लैकमेल कर रहा था। प्रीति दो बच्चों की मां है। एक बच्चा दिसंबर 2025 में हुआ। एक बच्चा करीब चार साल का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाभी के हाथ-पैर बांधे और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर देवर ने उतारा मौत के घाट

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

डीसीपी पश्चिम आदित्य सिंह ने बताया कि पुलिस के पास महिला के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। पुलिस ने होटल का डीवीआर भी कब्जे में लिया है। जिसमें महिला और खिल्लो के होटल में आने का फुटेज है। हत्या के बाद महिला कमरे से बाहर आई यह फुटेज भी है। पुलिस कमरे में पहुंची। चारों तरफ खून फैला हुआ था। खिल्लो का खून महिला के कपड़ों पर भी लगा था। उन्हें भी कब्जे में लेकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। सर्जिकल ब्लेड और हथौड़ा दोनों मौके पर ही मिल गए थे। किसने किसे फोन करके बुलाया था इसकी जानकारी कॉल डिटेल से होगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।