bahraich crime devar killed bhabhi for insurance money and land भाभी के हाथ-पैर बांधे और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, क्यों हैवान बना देवर?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भाभी के हाथ-पैर बांधे और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, क्यों हैवान बना देवर?

बहराइच के धर्मापुर गांव में एक देवर ने बीमे की रकम के विवाद में अपनी विधवा भाभी आरती देवी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पति की मौत के बाद मिले क्लेम के पैसों पर देवर की नजर थी। पुलिस ने आरोपी दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

Fri, 17 April 2026 09:26 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, बहराइच, संवाददाता
share
भाभी के हाथ-पैर बांधे और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, क्यों हैवान बना देवर?

UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के धर्मापुर गांव में एक देवर ने अपनी ही विधवा भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने पहले भाभी के हाथ-पैर बांधे ताकि वह शोर न मचा सके और फिर उस पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। इस नृशंस हत्या के पीछे बीमे के लाखों रुपये और जमीन का विवाद सामने आया है।

क्लेम की रकम ने बनाया हैवान

मारी गई आरती देवी (35 वर्ष) के पति पुलिस सिंह की करीब एक साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद आरती को हाल ही में बीमे और सड़क हादसे के क्लेम के रूप में एक बड़ी धनराशि मिली थी। आरती का देवर दिनेश यादव इस रकम पर नजर गड़ाए बैठा था वह लगातार भाभी से पैसों की मांग कर रहा था। आरती ने बच्चों के भविष्य का हवाला देते हुए जब पैसा देने से मना किया तो दिनेश के सिर पर खून सवार हो गया। इसके अलावा, वह जमीन के बंटवारे को लेकर भी आरती से रंजिश रखता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समधी से अवैध संबंधों में बाधक बने पति की कराई हत्या, देवर को फंसाने की कोशिश फेल

बेरहमी की सारी हदें पार

गुरुवार की रात आरती किसी रिश्तेदारी में जाने की तैयारी कर रही थी, तभी दिनेश वहां आ धमका। उसने फिर से पैसों के लिए विवाद शुरू किया और आरती के साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी ने आरती के हाथ-पांव रस्सी से बांध दिए और उसे जमीन पर पटक दिया। जब आरती असहाय हो गई, तो दिनेश ने कुल्हाड़ी उठाकर उसके चेहरे, गले और सिर पर एक के बाद एक कई वार किए। आरती की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेप पीड़िता से अश्लील बातें; DGP सख्त, इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी समेत तीन पर केस

आरोपी देवर गिरफ्तार

शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों ने आरती का लहुलूहान शव देखा, तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मुर्तिहा कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और साक्ष्य जुटाए। पुलिस की सक्रियता के चलते फरार आरोपी दिनेश यादव को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुहागरात पर दुल्हन की शर्त: पति से मांगे 90 लाख, न देने पर संबंध बनाने से इनकार

कोतवाल राम नरेश ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसने लालच में आकर अपनी भाभी की हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी और कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।