A mother committed suicide by jumping in front of a train along with her two children यूपी में मां ने दो मासूमों संग ट्रेन के आगे लगाई छलांग, तीनों की दर्दनाक मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में मां ने दो मासूमों संग ट्रेन के आगे लगाई छलांग, तीनों की दर्दनाक मौत

अमेठी में गुरुवार की रात लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर शुकुल बाजार रेलवे अंडरपास के पास एक महिला अपने दो छोटे बच्चों को लेकर संदिग्ध हालत में शटल एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गई। ट्रेन से कटकर तीनों की मौत हो गई।

Fri, 17 April 2026 07:45 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, अमेठी
share
यूपी में मां ने दो मासूमों संग ट्रेन के आगे लगाई छलांग, तीनों की दर्दनाक मौत

UP News: यूपी के अमेठी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां गुरुवार की रात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर शुकुल बाजार रेलवे अंडरपास के पास एक महिला अपने दो छोटे बच्चों को लेकर संदिग्ध हालत में शटल एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गई। ट्रेन से कटकर तीनों की मौत हो गई। शुक्रवार की शाम भाई द्वारा उसकी पहचान करने पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की है।

मृतका की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के उरवा गांव निवासी 26 वर्षीय रीता लोधी पत्नी कन्हैयालाल के रूप में हुई। घटना में उसके दो बच्चों छह वर्षीय आदित्य और चार वर्षीय वैष्णवी की भी मौत हो गई। शुक्रवार की देर शाम कमरौली थाना क्षेत्र के ठेकेदार का पुरवा मजरे नियावां निवासी लवलेश पुत्र रामकुमार ने जगदीशपुर कोतवाली पहुंचकर मृतका की पहचान अपनी बहन रीता लोधी और उसके बच्चों के रूप में की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होटल के कमरे में हिंसक हुई प्रेमिका, प्रेमी को हथौड़े से पीट-पीटकर कर मार डाला

लवलेश ने बताया कि उसकी बहन अपने दो बच्चों आदित्य और वैष्णवी के साथ अकेले रहती थी। उसके जीजा कन्हैयालाल अमृतसर में रहकर मजदूरी करते हैं। उनको घटना की जानकारी दी गई है। जो अमृतसर से वापस घर लौट रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक डीके यादव ने बताया कि महिला के बच्चों के साथ खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। पति से पूछताछ में कारण स्पष्ट हो सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समधी के इश्क में कातिल बनी समधन, पति की गला घोंटकर की हत्या

रील बनाते समय ट्रेन से कटा युवक

इससे पहले फर्रुखाबाद में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव शाहपुर गंगपुर में कोहराम मच गया। मृतक की कुछ दिन पहले ही शादी तय हुई थी, जिससे घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ छीन लिया।

थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगपुर निवासी रामसेवक का 18 साल का पुत्र शिवम कठेरिया दिल्ली के नरेला रेलवे स्टेशन के पास रहकर वॉटर ब्वॉय का काम करता था। मृतक के भाई विजय राम के अनुसार, मंगलवार रात वह नरेला रेलवे स्टेशन के पास मोबाइल पर रील बना रहा था। इसी दौरान वह किसी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शाहजहांपुर के कस्बा जलालाबाद निवासी युवती के साथ उसकी गोदभराई की रस्म पूरी हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चलती ट्रेन में दिन दहाड़े डकैती, बदमाशों ने गन पॉइंट पर यात्रियों को लूटा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।