समधी के इश्क में कातिल बनी समधन, पति की गला घोंटकर की हत्या
संभल में अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति को पत्नी ने समधी के साथ मिलकर मार डाला। फिर पुरानी रंजिश के चलते देवर को फंसाने की कहानी भी रच डाली। घटना के बाद पुलिस ने जब संदेह का आधार पर पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो टूट गई और सारा सच उगल दिया।

UP News: यूपी के संभल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति को पत्नी ने समधी के साथ मिलकर मार डाला। फिर पुरानी रंजिश के चलते देवर को फंसाने की कहानी भी रच डाली। घटना के बाद पुलिस ने गहनता से जांच की। मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी पत्नी व उसके समधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ये घटना धनारी थाना क्षेत्र के भिरावटी गांव का है। एसपी कृ्ष्ण कुमार विश्नोई ने गुरुवार को बहजोई स्थित अपने कार्यालय पर मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी में मंगलवार रात खेत पर लहसुन की रखवाली करने के लिए सो रहे 40 साल के नरेश कुमार की हत्या की वारदात का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि मृतक नरेश कुमार की पत्नी शीला के उसके समधी सत्यपाल निवासी उधरनपुर अजमतनगर से अवैध संबंध थे। नरेश कुमार दोनों के अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था। जिस पर शीला ने समधी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की स्क्रिप्ट तैयार की। रोजाना की तरह नरेश कुमार लहसुन की रखवाली करने के लिए खेत पर था।
रात को करीब दस बजे शीला पति को दूध देने के बाद घर लौट गई और समधी सत्यपाल को फोन कर घर बुलाया। फिर दोनों बाइक से खेत पर पहुंचे और सोते समय गमछे से गला घोंटकर पति की हत्या कर दी। बुधवार सुबह को शीला ने चचेरे देवरों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने की आशंका जताई। पुलिस ने शव का पोस्टर्माटम कराया तो गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।
बुधवार रात मृतक की पत्नी शीला से पूछताछ की तो उसने समधी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने सत्यपाल को भी गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। अवैध संबंधों के चलते महिला ने समधी के साथ मिलकर पति की हत्या की है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्या में प्रयुक्त गमछा और बाइक भी बरामद कर ली गई है। कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी।




साइन इन