Wife Elopes with devar Husband Hangs Himself Father Commits Suicide Just Before Daughter Wedding देवर संग भागी पत्नी तो पति ने लगाई फांसी, बेटी की शादी से पहले ही पिता का सिर से उठा हाथ, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

देवर संग भागी पत्नी तो पति ने लगाई फांसी, बेटी की शादी से पहले ही पिता का सिर से उठा हाथ

चित्रकूट से बेहद ही दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां बेटी के हाथ पीले करने से पहले ही एक पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह एक कॉलेज के पीछे पेड़ की डाल पर फंदे से युवक का शव लटका मिला।

Sun, 22 March 2026 08:54 PMDinesh Rathour राजापुर(चित्रकूट)
share
देवर संग भागी पत्नी तो पति ने लगाई फांसी, बेटी की शादी से पहले ही पिता का सिर से उठा हाथ

Chitrakoot News: यूपी के चित्रकूट से बेहद ही दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां बेटी के हाथ पीले करने से पहले ही एक पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह एक कॉलेज के पीछे पेड़ की डाल पर फंदे से युवक का शव लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पत्नी के फुफेरे भाई के साथ चले जाने से वह काफी परेशान था। पहले मां और अब पिता का सिर से साया उठने के बाद घर में बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 40 वर्षीय युवक ने कॉलेज के पीछे चिल्ला के पेड़ में रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। रविवार को सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। मृतक के बेटे का कहना है कि उसके पिता कुछ दिनों से मानसिक तौर पर तनाव में थे, लेकिन खुदकुशी किस वजह से की है, यह जानकारी नहीं है। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। कुछ ही देर में पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल में साक्ष्य जुटाए। वहीं अन्य परिजनों ने हत्या की भी आशंका जाहिर की है। मृतक के तीन बेटे व एक बेटी है। बेटी की अगले महीने 25 अप्रैल को शादी होनी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहा था पति, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की हत्या

फुफेरे देवर संग भाग गई थी महिला

बताते हैं कि बीते चार मार्च को मृतक की पत्नी उसके फुफेरे भाई के साथ भाग गई। काफी खोजबीन के बाद पत्नी के न मिलने पर उसने 17 मार्च को थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का है। मृतक ने पत्नी के जाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। उसकी पत्नी ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिए थे और उसने फुफेरे भाई के साथ ही रहने की बात कही। इसके बाद वह चली गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है। अभी तक किसी तरह के आरोप जैसी बात सामने नहीं आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव अवेयर में रोड़ा बनी सास की हत्या; बहू ने प्रेमी के साथ गला दबाकर मार डाला

पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता

वहीं दूसरी ओर मुरादाबाद में भी प्रेमी संग महिला के भागने का मामला सामने आया है। रबपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 मार्च की शाम करीब 5:12 बजे उसकी पत्नी ने उसके मोबाइल से एक नंबर पर बात की थी। उसी शाम करीब 7 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उसकी पत्नी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित पति ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कोमल तोमर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। विवाहिता को जल्दी बरामद कर लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका ने खत्म की सात साल की मोहब्बत, बौखलाए प्रेमी ने ब्लेड से किया हमला
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।