Girlfriend Ends Year-Long Relationship Enraged Lover Attacks with Blade Then Stabs Himself Neck प्रेमिका ने खत्म की 7 साल की मोहब्बत, बौखलाए प्रेमी ने ब्लेड से किया हमला, खुद की गर्दन पर भी सूजा मारा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमिका ने खत्म की 7 साल की मोहब्बत, बौखलाए प्रेमी ने ब्लेड से किया हमला, खुद की गर्दन पर भी सूजा मारा

कानपुर जिले में सात साल तक चले प्रेम-प्रसंग के बाद नाता तोड़ने से नाराज प्रेमी ने शनिवार को घर में घुसकर प्रेमिका पर हमला कर दिया। गर्दन पर ब्लेड के हमले से वह लहूलुहान हो गई।

Sat, 21 March 2026 10:31 PMDinesh Rathour बिल्हौर (कानपुर)
share
प्रेमिका ने खत्म की 7 साल की मोहब्बत, बौखलाए प्रेमी ने ब्लेड से किया हमला, खुद की गर्दन पर भी सूजा मारा

कानपुर जिले में सात साल तक चले प्रेम-प्रसंग के बाद नाता तोड़ने से नाराज प्रेमी ने शनिवार को घर में घुसकर प्रेमिका पर हमला कर दिया। गर्दन पर ब्लेड के हमले से वह लहूलुहान हो गई। लोगों ने युवक को घेरा तो कमरा बंद कर खुद के भी शरीर पर ब्लेड से कई वार करने के बाद गर्दन पर सूजा मार लिया। युवक को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं युवती की गर्दन पर चार टांके आए हैं। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक बिल्हौर के उत्तरी गांव निवासी अरविंद दिवाकर का पड़ोसी गांव की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ माह से वह अरविंद से बात नहीं कर रही थी। इसी से नाराज अरविंद शनिवार सुबह युवती को अकेला पाकर घर में घुस गया। दूसरे युवक से बात करने का आरोप लगाकर युवती की गर्दन पर ब्लेड मार दिया। युवती चीखते हुए बाहर भागी तो ग्रामीण एकत्रित हो गए। इससे घबराए अरविंद ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और खुद पर हमला कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेसबुक वाली मोहब्बत के लिए ‘तड़प’ उठी युवती, शादी के लिए लेनी पड़ी पुलिस की मदद

पुलिस ने खुलवाया दरवाजा

घटना के बाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और अरविंद से बातचीत कर दरवाजा खुलवाया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया, जहां से हैलट भेज दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक अरविंद के श्वांस नली तक चोट है। पेट, हाथ, पैर और छाती पर एक दर्जन घाव हैं। युवती उर्सला में भर्ती है।एडीसीपी पश्चिम राजेश पांडेय ने बताया, युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल प्राथमिकता दोनों के इलाज की है। हालात सामान्य होने पर पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्राइम पेट्रोल देख प्रेमिका के दूसरे प्रेमी की हत्या, गूगल किए बचने के तरीके

नाबालिग प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर की जान देने की कोशिश

वहीं दूसरी ओर बदायूं जिले में एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने कीटनाशक दवा खाकर गंगा में कूदकर जान देने की कोशिश की। कासगंज जनपद के थाना सहावर क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला नाबालिग प्रेमी जोड़ा घर से भागकर कछला गंगा घाट पहुंच गया। घाट पर बैठकर दोनों आपस में बातें करते रहे और कुछ देर बाद कीटनाशक दवा का सेवन कर गंगा में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद दुकानदारों को संदेह हुआ तो उन्होंने दोनों को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की बिगड़ती हालत को देखते हुए एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कत्ल करके नीले ड्रम में पैक कर दूंगी...शादी से इंकार पर प्रेमिका ने दी धमकी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।