UP Garhmukteshwar Woman Killed Husband with the help of lover to continue Extra Marital affair अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहा था पति, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की हत्या, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहा था पति, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की हत्या

यूपी के गढ़मुक्तेश्वर में नगर के मोहल्ला आदर्श नगर में हुई राजपाल सिंह की हत्या पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। मृतक दोनों के बीच अवरोधक बन रहा था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है।

Sun, 22 March 2026 02:15 PMSrishti Kunj संवाददाता, गढ़मुक्तेश्वर
share
अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहा था पति, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की हत्या

यूपी के गढ़मुक्तेश्वर में नगर के मोहल्ला आदर्श नगर में हुई राजपाल सिंह की हत्या पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। मृतक दोनों के बीच अवरोधक बन रहा था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शनिवार को कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि नगर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी राजपाल सिंह का शव नगर के ही कब्रिस्तान के निकट लोहे के कंटीले तारों पर पड़ा हुआ मिला था। घटना के बाद मृतक के बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस ने मृतक की पत्नी रजनी को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की तो पहले तो जानकारी होने से इंकार करने लगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएसी जवान ने सब्जी विक्रेता दंपति को रॉड से पीटा, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक

सख्ती से पूछताछ में रजनी ने अपने प्रेमी बंटी के साथ राजपाल सिंह की हत्या करने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि उनका बंटी से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी पर उसका पति अवरोध पैदा कर रहा था। दोनों के मिलने पर रोक भी लगा रहा था। इससे तंग आकर उन्होंने उसको घर से बुलाकर कब्रिस्तान में ले जाकर सिर और मुंह पर डंडे से हमला करते हुए हत्या कर दी। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Top News: अखिलेश यादव ने महिलाओं के लिए किया मालती-मूर्ति देवी सम्मान शुरू

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट

हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार में किराए के मकान में रह रही एक विवाहिता को दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रताड़ित किया। आनंद विहार निवासी सविता सैनी ने महिला थाने में दर्ज मुकदमे में बताया कि वह मूल रूप से दिल्ली के पहाड़गंज नई मंडी की रहने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मम्मी पर केस हो, पापा को परेशान करती थीं;बेटे को वीडियो कॉल कर JE ने सुसाइड किया

12 दिसंबर 2018 को उसका विवाह जिला मेरठ के सरधना निवासी सोनू सैनी के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति सोनू सैनी, सास मैसर देवी, जेठ रवि उर्फ आशीष, जेठानी ज्योति, जेठ नीरज उर्फ प्रवीण, जेठानी सुशीला और ननद भावना और सपना उर्फ फलोमिना ने दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।