Wife beats teacher husband in public after he was caught with girlfriend स्कूल के बाहर पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, गर्लफ्रेंड संग रंगरेलियां मना रहे शिक्षक पति को सरेराह पीटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

स्कूल के बाहर पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, गर्लफ्रेंड संग रंगरेलियां मना रहे शिक्षक पति को सरेराह पीटा

सीतापुर के एक परिषदीय स्कूल के बाहर उस वक्त हंगामा मच गया। जब एक महिला बुर्के में पति की जासूसी करते हुए स्कूल तक पहुंच गई। वहां पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी का पारा चढ़ गया और उसने पति की जमकर धुनाई कर दी।

Wed, 18 Feb 2026 06:52 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, सीतापुर
share
स्कूल के बाहर पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, गर्लफ्रेंड संग रंगरेलियां मना रहे शिक्षक पति को सरेराह पीटा

यूपी के सीतापुर के एक परिषदीय स्कूल के बाहर उस वक्त हंगामा मच गया। जब पति, पत्नी और वो की लड़ाई में बीवी ने पति पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। दरअसल, महिला बुर्के में पति की जासूसी करते हुए स्कूल तक पहुंची थी। वहीं, पति-पत्नी के बीच हाथापाई होता देख मौके पर भीड़ लग गई। इस घटना का एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि लाइव हिन्दुस्तान नहीं करता है।

ये मामला बेहटा ब्लॉक का है। एक महिला का आरोप है कि क्षेत्र एक सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात उसका पति उसके और बेटी के साथ न रह कर परिषदीय विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका के साथ लंबे समय से रह रहा है। वह शिक्षिका को निजी कार से स्कूल लाता और ले जाता है।

मंगलवार की शाम को छुट्टी के बाद जब पति कार से शिक्षिका को लेने स्कूल पहुंचा तो शिक्षक की पत्नी ने कार रोककर हंगामा शुरू कर दिया। दोनों को रंगे हाथ पकड़ा। महिला ने गाली देते हुए पति का कॉलर पकड़ लिया और थप्पड़ों की बौछार शुरू कर दी। यहां तक कि शिक्षिका को भी पीट दिया। शिक्षक की पत्नी का कहना है उसकी दस वर्ष की बेटी भी है। शिक्षक उसके साथ न रहकर शिक्षिका के साथ रहता है। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में नर्सरी की छात्रा से दरिंदगी, नाबालिगों ने कई दिनों तक किया गैंगरेप

प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी दो बच्चों की मां, पति ने तोड़े रिश्ते-नाते

बागपत में सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी का मंगलवार को कोतवाली में सुखद अंत हुआ। सहारनपुर की रहने वाली दो बच्चों की मां को फेसबुक पर टटीरी कस्बे के युवक से प्यार हो गया। इसके बाद महिला सहारनपुर में अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के पास टटीरी उसके घर पहुंच गई। महिला का पति और ससुराल वाले भी पीछे-पीछे टटीरी पहुंच गए और पुलिस बुला ली। घंटों हंगामे और महिला की जिद के बाद आखिर पति ने हार मान ली। पति ने कोतवाली में ही पत्नी से सारे-रिश्ते नाते तोड़कर कहा कि अब अपने प्रेमी के साथ ही रहना और वह परिजनों के साथ लौट गया। वहीं, युवक के परिजनों ने कोतवाली पर ही मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

इस मामले में कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि 37 वर्षीय महिला का टटीरी कस्बे के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला दो बच्चों की मां भी है। दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़े हुए हैं। महिला के न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे, वह जो भी बयान देगी उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दामाद ने ससुर की हॉकी से पीट-पीटकर हत्या, रास्ते में रोककर सिर पर किए वार
ये भी पढ़ें:भैया के साली ने शादी से किया इनकार, बौखलाए देवर ने भाभी का काटा गला
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।