Brother in law slits sister in law throat and then attempts suicide भैया के साली ने शादी से किया इनकार, बौखलाए देवर ने भाभी का काटा गला, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भैया के साली ने शादी से किया इनकार, बौखलाए देवर ने भाभी का काटा गला, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

मथुरा में  भैया के साली ने शादी करने से इनकार कर दिया तो बौखलाए देवर ने अपनी भाभी को ही मार डाला। इसके बाद खुद का गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Sun, 15 Feb 2026 10:36 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, मथुरा
share
भैया के साली ने शादी से किया इनकार, बौखलाए देवर ने भाभी का काटा गला, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

यूपी के मथुरा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां भैया की साली ने शादी करने से इनकार कर दिया तो बौखलाए देवर ने अपनी भाभी को ही मार डाला। इसके बाद खुद का गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे भर्ती कराया गया था, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस मौके से साक्ष्य इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे भाभी की बहन का शादी से इनकार करना माना जा रहा है।

कटैलिया के रहने वाले 23 साल के दीपक के भाई प्रमोद की शादी आगरा में सामूहिक विवाह समारोह में करीब तीन महीने पहले एक नवंबर को खंदौली की रहने वाली करिश्मा से हुई थी। उसी दौरान दीपक की शादी की बात भाभी की बहन से हुई थी, लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके लिए दीपक अपनी भाभी को जिम्मेदार मानता था। अक्सर उससे विवाद भी होता था। माना जा रहा है कि रविवार की सुबह करीब आठ बजे एक बार फिर दोनों में विवाद हुआ। इसी बात पर गुस्से में आकर दीपक ने भाभी करिश्मा का गला धारदार ब्लेड से रेत डाला। इसके बाद दीपक ने खुद के गले पर वार किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजनौर में मूर्ति रखने को लेकर विवाद, 40 परिवारों ने पलायन की दी चेतावनी

चीख सुनकर घरवाले मौके पर पहुंचे तो दोनों को बुरी तरह लहूलुहान देख दंग रह गए। वे पुलिस को बिना सूचना दिए दोनों को सीएचसी नौहझील ले गए, जहां चिकित्सकों ने करिश्मा को मृत बताया, जबकि दीपक की हालत चिंताजनक थी। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर घायल दीपक को जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहां से उसे आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नौहझील सोनू कुमार, उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, सीओ मांट संदीप सिंह ने मौका मुआयना किया। इस दौरान कमरे में बेड से कपड़े हटाकर धोकर छत पर सुखा दिए गए थे तो पास के चूल्हे से धारदार ब्लेड मिला। आशंका जताई जा रही है कि दीपक ने इससे ही हमला किया। मृतका के परिजनों को सूचना दे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले के घर पहुंची पीड़िता, गलियों में चिपकाए पोस्टर
ये भी पढ़ें:माथे पर तिलक, चेहरे पर बुर्का…कांवड़ लेकर निकली तमन्ना

इस मामले एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली थी कि भाभी और देवर घायल अवस्था में आए हैं। घरवाले दोनों को सीधे अस्पताल ले गए थे। पुलिस को सूचना नहीं दी थी। पुलिस टीम ने घर पर जाकर जांच की तो साक्ष्य मिटाने के प्रयास किए गए थे। मृतका के घरवालों से तहरीर लेकर मुकदमे की कार्यवाही की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।