दामाद ने ससुर की हॉकी से पीट-पीटकर की हत्या, रास्ते में रोककर सिर पर किए ताबड़तोड़ वार
हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र में एक दामाद ने 52 वर्षीय ससुर पर हॉकी से हमला कर दिया। सिर पर ताबड़तोड़ वार से ससुर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

यूपी के हरदोई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां दामाद ने मंदिर से लौट रहे ससुर की हॉकी से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं, पुलिस की एक टीम आरोपित की तलाश में लग गई।
ये मामला हनुमत धाम रामताल थाना क्षेत्र का है। जहां शाहजहांपुर के अल्हागंज के मोहल्ला विकास नगर निवासी 52 वर्षीय अशोक कुमार उर्फ पिन्ने मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अपनी बहन अलका देवी के साथ बाइक से हनुमत धाम रामताल में प्रसाद चढ़ाकर वापस लौट रहे थे। हथौड़ा गांव के पास पहुंचते ही उनके दामाद मनमोहन ने उन्हें रोक लिया और हॉकी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार सड़क पर गिर पड़े।
परिजन व ग्रामीण उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी मृतक का सगा दामाद बताया जा रहा है। फिलहाल हत्या के पीछे कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। उधर, सूचना पर पहुंची पचदेवरा पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दिय। इस मामले में थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
शाहजहांपुर में हत्या मामले में भाई और चार भतीजे गिरफ्तार
उधर, शाहजहांपुर जिले के थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र में जमीनी रंजिश में चाचा की गोली मार कर हत्या के मामले में पुलिस ने भाई और चार भतीजों सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने सोमवार को बताया कि बताया कि थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के खमरिया गांव के रहने वीरेश सिंह (52) महाशिवरात्रि के पर्व पर अपने भतीजे प्रशांत सिंह और ग्रामीणों के साथ कार से मंदिर जा रहे थे।
इसी बीच तीन कारों में उनके 5 भतीजे साथ में चल रहे थे जब उनकी कार गढिया रंगीन से आगे पहुंची तभी पीछे चल रहे भतीजे ने उनके कार में टक्कर मार दी भतीजे ने चाचा की कार में कई बार टक्कर मारी जिसके चलते कार खाई में चली गई। इसके बाद चाचा और भतीजे में मारपीट हुई इसके बाद भतीजे ने वीरेश सिंह के सिर ने गोली मार दी जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई इस हादसे में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।




साइन इन