यूपी में नर्सरी की छात्रा से दरिंदगी, नाबालिगों ने कई दिनों तक किया गैंगरेप, हालत बिगड़ी
बागपत में नर्सरी के छात्रा के संग पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई। इसके बाद वह छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी है।

यूपी के बागपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक गांव में नर्सरी के छात्रा के संग पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई। इसके बाद वह छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया।
ये घटना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। एक शख्स ने बताया कि उसकी छह साल की बेटी गांव के ही प्राइवेट स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ती है। पड़ोसी बच्चों के साथ उसकी बेटी खेलती रहती थी। सोमवार देर शाम बेटी के पेट में दर्द हुआ, तो उसने अपनी मां को बताया। इसके बाद मां ने बेटी से पूछताछ की, तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले कक्षा सात और कक्षा नौ के दो छात्र सात-आठ दिन पहले बहाने से उसे अपने साथ अपने घेर में लेकर गए थे, जहां उन्होंने उसके साथ गंदा काम किया।
बच्ची की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी छात्र तभी से उसकी बेटी के साथ लगातार रेप कर रहे थे। इसी वजह से उसकी बेटी की हालत बिगड़ी है। घटना का पता चलने के बाद पीड़िता के परिजन छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे। वहीं, पुलिस ने एक्शन लेते हुए दोनों अपचारियों को हिरासत में लेकर मामले की विधिक कार्रवाई में जुट गई।
बच्ची से विशेष समुदाय के युवक ने की छेड़छाड़
उधर, खीरी में आठ साल की बच्ची से समुदाय विशेष के युवक ने छेड़छाड़ की। मामला सामने आने के बाद बच्ची की मां के साथ कई संगठनों के लोग सोमवार रात कोतवाली पहुंचे। लोगों का आक्रोश देख पुलिस ने रेप का केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसकी दुकान को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।
पलिया कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी आठ साल की बेटी को हेयर सैलून चलाने वाले सद्दाम नामक युवक ने बुलाया। वहां सद्दाम ने बच्ची से अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। डरी-सहमी बच्ची ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इस दौरान आरोपी सद्दाम को इसकी भनक लग गई और वह दुकान बंद कर भाग गया।
महिला ने संगठनों और व्यापार मंडल को प्रकरण के बारे में बताया। सोमवार रात संगठनों के लोगों के साथ महिला ने थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सद्दाम को हिरासत में ले लिया। यही नहीं, लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की अवैध दुकान पर बुलडोजर चलवा दिया। इंस्पेक्टर पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी का खोखा अवैध कब्जा कर रखा गया था, जिसे हटवा दिया गया है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है।




साइन इन