देवर के साथ मिलकर पति का गला रेता, रातभर लाश के पास बच्चों के संग सोती रही पत्नी
अमरोहा में महिला ने अपने प्रेमी (तहेरे देवर) और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी रात भर पति की लाश के बगल में दो मासूम बच्चों के साथ सोती रही।

यूपी के अमरोहा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कला में एक महिला ने अपने प्रेमी (तहेरे देवर) और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की गला रेतकर हत्या कर दी। सनसनीखेज बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी रात भर पति की लाश के बगल वाली चारपाई पर अपने दो मासूम बच्चों के साथ सोती रही। अगली सुबह पेशे से राजमिस्त्री का शव अपने ही घर के बरामदे में हाथ-पैर बंधी हालत में चारपाई पर पड़ा मिला। बयानों में उलझी पत्नी ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
28 साल का महराज दिल्ली में राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी शादी करीब 6 वर्ष साल पहले थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव ढक्का के रहने वाली रूही से हुई थी। इनके दो बेटे (4 साल और 2 साल) हैं। पुलिस के मुताबिक, रूही का शादी से पहले से ही अपने रिश्ते के देवर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उसी से निकाह करना चाहती थी, लेकिन परिजनों ने महराज से शादी कर दी। महराज जब भी घर आता, पत्नी के इस अवैध संबंध का विरोध करता था। महराज इस बार ईद पर घर आया था। शनिवार रात जब वह बरामदे में सो रहा था, तब पत्नी रूही ने उसे खाने में नशीली दवा दे दी।
नशीला पदार्थ देने के बाद चाकू से किया वार
महराज के बेसुध होते ही रूही ने अपने प्रेमी और उसके साथी को घर बुला लिया। तीनों ने पहले महराज के हाथ-पैर बांधे और फिर छुरे से गला रेत दिया। विरोध पर उसके पेट और शरीर पर भी कई वार किए गए। रविवार सुबह जब महराज के पिता मोमीन घर पहुंचे, तो बरामदे में खून से लथपथ लाश देख होश उड़ गए। उस वक्त भी रूही बगल की चारपाई पर चादर तानकर सो रही थी। चाकू से वार कर दिया।
इस मामले में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पिपलौती कला में राजमिस्त्री की हत्या पत्नी रूही ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर की है। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
मौका मुआयना के बाद एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि सोमवार सुबह यूपी 112 व कोतवाली पुलिस को खबर लगी कि पिपलौती कला निवासी महराज की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई। महराज का शव बीच गांव स्थित घर के बरामदे में चारपाई पर पड़ा हुआ था। चारपाई के नीचे बिखरा खून सूख चुका था। शव के हाथ-पैर बंधे थे। गले के संग पेट, हाथ व टांगों पर छुरे जैसे धारदार हथियार से काटने के निशान थे। कुछ दूरी पर अलग घर में रहने वाले पिता मोमीन ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 7 बजे वह महराज के घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई।
हत्या के बाद आराम से बच्चों के साथ सोती रही पत्नी
हैरत की बात यह रही कि महराज की पत्नी रूही उस वक्त भी बगल की चारपाई पर चार व दो वर्ष के बेटे के संग आराम से सो रही थी। मोमीन ने चीख पुकार मचाई तो रूही उठी। परिवार व गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। मोमीन ने महराज की पत्नी रूही पर हत्या कराने का शक जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, रूही ने पुलिस को बताया कि आधी रात कोई आया था और उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद क्या हुआ, उसे पता नहीं। शक के आधार पर पुलिस ने रूही को कोतवाली लाकर पूछताछ की तो उसने हत्या का राज उगल दिया। बताया कि अपने प्रेमी एवं तहेरे देवर व उसके दोस्त संग मिलकर महराज की हत्या की है। एसपी ने बताया कि रूही व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वजह महराज द्वारा प्रेम प्रसंग का विरोध करना था। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।




साइन इन