Husband kills wife with electric iron they were still living together a year after divorce पति ने आयरन से मार-मारकर पत्नी का खून कर दिया, तलाक हो गया था, लेकिन साथ ही रहते थे दोनों, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पति ने आयरन से मार-मारकर पत्नी का खून कर दिया, तलाक हो गया था, लेकिन साथ ही रहते थे दोनों

प्रयागराज घरेलू विवाद के दौरान एक शख्स ने अपनी पत्नी पर इलेक्ट्रिक प्रेस से कई प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। फिर खुद ही पुलिस को फोन कर सूचना दी। दोनों तलाक के एक साल बाद भी साथ रह रहे थे। दोनों की शादी 2021 मेट्रोमोनियल एप के जरिए हुई थी।

Fri, 27 March 2026 09:28 AMPawan Kumar Sharma प्रयागराज
share
पति ने आयरन से मार-मारकर पत्नी का खून कर दिया, तलाक हो गया था, लेकिन साथ ही रहते थे दोनों

Prayagraj News: यूपी के प्रयागराज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां झूंसी के चमनगंज में बुधवार को घरेलू कलह ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक शख्स ने अपनी पत्नी पर इलेक्ट्रिक प्रेस से कई प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। फिर खुद ही पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मूलरूप से जौनपुर का रहने वाला हेमंत शर्मा चमनगंज में अपनी मां मुन्नी देवी और बहन गौरी के साथ रहता है। वह झूंसी पुलिस बूथ के पास बैग की दुकान चलाता है। उसकी शादी 2021 में मेट्रोमोनियल एप के जरिए पंजाब के गुरदासपुर जिले में धारीवाल के रहने वाले बशीर गसीह की बेटी स्वीटा से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे और अक्सर विवाद होता था। पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। शाम को हेमंत के घर लौटने पर फिर बहस होने लगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर में मदद के बहाने बनारस की किशोरी से गैंगरेप, अर्धनग्न हालत में मिली

इसी दौरान हेमंत ने इलेक्ट्रिक प्रेस से स्वीटा के सिर पर कई प्रहार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हेमंत ने मां और तीन साल की बेटी एस्टर को दुकान पर छोड़ा, फिर घर लौटकर खुद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी महेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भैंसा चोरी के शक में दिव्यांग की पीट-पीटकर हत्या, गड्ढे में दबाया शव

तलाक के बाद भी साथ रह रहे थे दोनों

पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और करीब एक वर्ष पहले दोनों का तलाक हो चुका था। तीन साल की बेटी की परवरिश के कारण दोनों एक ही घर में रह रहे थे। झगड़े से घर का माहौल तनावपूर्ण बना रहता था। तीन साल की मासूम बच्ची के सिर से मां का साया उठने से हर कोई दुखी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के एक महीने में ही डॉक्टर को लगा झटका, जेवर-कैश समेटकर आशिक संग भाग गई बीवी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।