शादी के एक महीने में ही डॉक्टर को लगा तगड़ा झटका, जेवर-कैश समेटकर आशिक संग भाग गई बीवी
बांदा में एक डॉक्टर को शादी के एक महीने बाद ही तगड़ा झटका लग गया। दरअसल डॉक्टर की नई नवेली पत्नी शादी के एक महीने बाद ही घर से जेवर और कैश समेटकर प्रेमी संग फरार हो गई। अब पति ने थाने में तहरीर देते हुए तीन लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Banda News: यूपी के बांदा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक डॉक्टर को शादी के एक महीने बाद ही तगड़ा झटका लग गया। दरअसल डॉक्टर की नई नवेली पत्नी शादी के एक महीने बाद ही घर से जेवर और कैश समेटकर प्रेमी संग फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो असहाय पति ने थाने में तहरीर देते हुए तीन लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि आरोपी कार से अपने दोस्तों के साथ आया था।
ये मामला कालिंजर थाना क्षेत्र का है। जहां एक गांव के पशुओं के डॉक्टर ने बताया कि उनकी शादी इसी साल 19 फरवरी को नरैनी क्षेत्र की एक युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद पत्नी एक महीने तक अच्छे से रही। वह रविवार को किसी काम से बाहर गए थे। इसी बीच मध्य प्रदेश के छतरपुर के घासीपुर (सरबई) गांव के रहने वाला रवि पटेल अपने साथी प्रांशू पटेल व रोहित पटेल के साथ कार से आया और उसकी पत्नी को बहलाकर ले गया।
जेवर और कैश भी समेटकर ले गई पत्नी
पत्नी घर के सारे जेवर और रुपये भी समेट ले गई है। पत्नी की कई जगह तलाश की, पर कोई पता नहीं चला। पुलिस ने डॉक्टर पति की तहरीर पर तीनों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कालिंजर थाना प्रभारी सुखराम सिंह ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि डेढ़ साल पहले युवक गांव में एक शादी समारोह के दौरान संपर्क में आया था। तभी से उनके बीच बातचीत होती थी। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
बेटी की शादी से एक महीने पहले देवर संग फरार हो गई पत्नी
इससे पहले चित्रकूट में भी एक पत्नी का भाग जाने का मामला सामने आया था। जहां 21 मार्च को एक पत्नी बेटी की शादी से एक महीने पहले देवर के संग भाग गई। वहीं, इस घटना से आहत पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।
दरअसल, राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 40 वर्षीय युवक ने कॉलेज के पीछे चिल्ला के पेड़ में रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के बेटे का कहना है कि उसके पिता कुछ दिनों से मानसिक तौर पर तनाव में थे। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया वहीं अन्य परिजनों ने हत्या की भी आशंका जाहिर की है। मृतक के तीन बेटे व एक बेटी है। बेटी की अगले महीने 25 अप्रैल को शादी होनी है। बताते हैं कि बीते चार मार्च को मृतक की पत्नी उसके फुफेरे भाई के साथ भाग गई। काफी खोजबीन के बाद पत्नी के न मिलने पर उसने 17 मार्च को थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराय था।




साइन इन