A teenage girl from Varanasi was gang raped in Kanpur on the pretext of helping कानपुर में मदद के बहाने बनारस की किशोरी से गैंगरेप, हॉस्टल में अर्धनग्न हालत में मिली, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कानपुर में मदद के बहाने बनारस की किशोरी से गैंगरेप, हॉस्टल में अर्धनग्न हालत में मिली

वाराणसी से कानपुरआई किशोरी को तीन युवक हॉस्टल में ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया। सुबह हॉस्टल में रहने वाले एक किरायेदार ने किशोरी को अर्धनग्न स्थिति में देखकर पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची और आरोपियों की तलाश में जुट गई।

Thu, 26 March 2026 06:56 AMPawan Kumar Sharma कानपुर
share
कानपुर में मदद के बहाने बनारस की किशोरी से गैंगरेप, हॉस्टल में अर्धनग्न हालत में मिली

Kanpur News: यूपी के कानपुर में बनारस से आई किशोरी को मंगलवार देर रात तीन युवक हॉस्टल में ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया। बुधवार की सुबह हॉस्टल में रहने वाले एक किरायेदार ने किशोरी को अर्धनग्न स्थिति में देखकर पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची और पूछताछ शुरू की तो गैंगरेप की हकीकत सामने आई। कल्याणपुर पुलिस ने गैंगरेप और पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर लॉज मालिक एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो दोस्तों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक किशोरी का कहना है कि वह अपने एक रिश्तेदार से मिलने कानपुर आयी थी। देर रात मंधना पहुंची तो रिश्तेदार ने फोन बंद कर लिया। जिसके बाद लड़के उसे हॉस्टल में ले गए और वारदात को अंजाम दिया। तीनों आरोपी युवक एक विधायक के करीबी बताए जा रहे हैं।

बनारस से 16 वर्षीय एक किशोरी मंगलवार की देर रात मंधना पहुंची। इधर-उधर भटकने के बाद वह मंधना चौराहे पर रात 12 बजे खड़ी किसी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान मंधना बहलोलपुर निवासी पदम त्रिपाठी, बगदोधी बांगर निवासी निहाल सिंह और बिल्लू उर्फ नितेश दुबे चौराहे पर रुके। किशोरी को अकेला देखकर बातचीत शुरू कर दी। किशोरी ने कहा वह अपने एक रिश्तेदार के पास आई है, जो पता दिया गया था वह खो गया है। किशोरी ने रात में रुकने के लिए धर्मशाला या लॉज का पता पूछा। इस पर पदम त्रिपाठी किशोरी को अपने हॉस्टल ले गया और एक कमरे में ठहराया। इसके बाद उसके दोनों साथी भी वहां पहुंच गए। जहां तीनों ने किशोरी से गैंगरेप किया। हॉस्टल में एक लड़की व दो अन्य लड़के भी किराए पर रहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कमरे में मेरे साथ संबंध बनाओ, रेप पीड़िता से गंदी बातें करने वाला सिपाही गया जेल

कमरे में निर्वस्त्र मिली किशोरी

सुबह छह बजे किशोरी को निर्वस्त्र हालत में कमरे में देख किराए पर रहने वाले युवक ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की। किशोरी ने बताया कि देर रात पदम उसे लाया था इस पर पुलिस दोनों को थाने ले गई। शुरूआत में किशोरी पुलिस को इधर उधर की बातें बताती रही। इसके बाद महिला हेल्प डेस्क की दरोगा ने किशोरी से पूछताछ की तो गैंगरेप की वारदात का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता से तहरीर लेकर मेडिकल के लिए भेजा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: दुष्कर्म के बाद नाबालिग भतीजे का कत्ल करने वाले चाचा को होगी फांसी

आरोपियो पर गैंगरेप और पॉस्को एक्ट दर्ज

पुलिस ने मंधना चौराहे के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जिसमें आरोपी किशोरी को ले जाते हुए दिखाई दिए हैं। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर पदम त्रिपाठी, निहाल सिंह, बिल्लू उर्फ नितेश दुबे के खिलाफ गैंगरेप व पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पदम पुलिस हिरासत में है जबकि अन्य दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि आखिर देर रात तीनों वहां क्या कर रहे थे।

इस मामले में डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी पदम त्रिपाठी हमारी गिरफ्त में है जबकि अन्य दोनों की तलाश में दबिश दी जा रही है। किशोरी के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर के बाहर से गायब बच्ची की घर के अंदर मिली लाश, हत्या कर सिल्वर ड्रम में छिपाया
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।