पति-पत्नी ने खुद पर डीजल उड़ेलकर क्यों लगा ली आग? लव मैरिज करने वाले कपल की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में लव मैरिज करने वाले दंपति ने खुद पर डीजल उड़ेलकर आग लगा ली। उन्हें दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई

UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के गांव रहमतपुर में बुधवार रात को घरेलू कलह में दंपति ने खुद पर डीजल उड़ेलकर आग लगा ली। उन्हें दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को तड़के उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार खेत के लगान के रुपयों को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
जिला बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी रिंकू (35) पुत्र स्व. चंद्रपाल रंगाई-पुताई का काम करता था। परिवार में तीन बेटी व एक बेटा है। परिजनों के अनुसार एक दिन पहले रिंकू खेत के लगान के 20 हजार रुपए लेकर आया था। जिन्हें रिंकू बीमार मां के इलाज में खर्च कर रहा था। पत्नी आधे रुपए मांग रही थी। इसी बात पर बुधवार की रात रिंकू का पत्नी रुबी (30) से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दंपति के घर में रखे डीजल को अपने ऊपर उड़ेलकर आग लगा ली। चीखपुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। आग से दंपति गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन दोनों को निजी अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्कसों ने अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। देर रात परिजनों ने दोनों को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती करा दिया।
गुरुवार की तड़के दंपति की मौत हो गई। एक साथ परिवार में दो मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। क्वार्सी इंस्पेक्टर नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि घरेलू कलह में दंपति ने आग लगाई थी। घटना बुलंदशहर की है। यहां इलाज के दौरान मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
पहले पत्नी, 15 मिनट बाद पति ने तोड़ा दम
पुलिस के अनुसार दंपति ने प्रेम विवाह किया था। पहले तड़के करीब चार बजे रुबी ने दम तोड़ दिया। इसके करीब 15 मिनट बाद रिंकू की भी मौत हो गई। मां पैरालाइसिस है। जो चलने फिरने में असमर्थ हैं। रिंकू मां के इलाज के लिए रुपए लेकर आया था।




साइन इन