यूपी के 52 जिलों के 187 शहर-कस्बों में योगी सरकार कर रही ये काम, लोगों के लिए बड़ी राहत
यूपी के 52 जिलों के 187 शहर-कस्बों में योगी सरकार बड़ा काम रही है। अब 52 जिलों के 187 शहर या कस्बों में अर्बन आयुष्मान केंद्र खोले जा रहे हैं। इनके खुलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

UP News: यूपी के 52 जिलों के 187 शहर-कस्बों में योगी सरकार बड़ा काम करते अर्बन आयुष्मान केंद्र खोल रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में हो रहे प्रयासों में एक कड़ी और जुड़ने जा रही है। राज्य के शहरी क्षेत्रों में रहने वालों को सामान्य परिस्थितियों में इलाज के लिए बड़े सरकारी या निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्हें यह सुविधा घर के नजदीक ही उपलब्ध हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग प्रदेश में जल्द 426 शहरी आयुष्मान केंद्रों का संचालन शुरू करने जा रहा है।
प्रदेश में फिलहाल आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की संख्या 22681 है। इसमें अभी और इजाफा किया जा रहा है। अब 52 जिलों के 187 शहर या कस्बों में अर्बन आयुष्मान केंद्र खोले जा रहे हैं। इनके खुलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इनमें से हरेक केंद्र तकरीबन 15 हजार की शहरी आबादी को कवर करेगा। इससे खासतौर से शहरी गरीब तबके के लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें डोर स्टेप यानी घर के नजदीक इलाज की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। दरअसल, आयुष्मान आरोग्य केंद्रों को टेली मेडिसिन की सुविधा से भी जोड़ा गया है। ऐसे में वहां इलाज के साथ ही विशेषज्ञों से सलाह-मशविरे की सुविधा भी उपलब्ध है।
जांच की सुविधा भी मिलेगी
जिन 426 नए अर्बन केंद्रों की शुरुआत की जा रही है, उनके माध्यम से लाखों मरीजों को चिकित्सीय परामर्श, इलाज के साथ ही 14 प्रकार की जांच कराने की सुविधा मिल सकेगी। इनमें टेली कंसल्टेंसी भी शामिल है। इनके क्रियाशील हो जाने पर बड़ी आबादी को स्वास्थ्य संबंधी छोटी परेशानियों के लिए अनावश्यक बड़े अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शहरी क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की संख्या बढ़ने पर बड़े सरकारी अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम होगा।




साइन इन