Farmer Registry should be done through camps in all the gram panchayats of UP, CM Yogi strict instructions to officers यूपी के सभी ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर किया जाए यह काम, सीएम योगी का अफसरों को सख्त निर्देश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के सभी ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर किया जाए यह काम, सीएम योगी का अफसरों को सख्त निर्देश

सीएम योगी ने फार्मर रजिस्ट्री को लागू करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि सभी किसानों का रजिस्ट्रेशन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। योगी ने ग्राम पंचायतों में विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं।

Wed, 1 April 2026 03:03 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के सभी ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर किया जाए यह काम, सीएम योगी का अफसरों को सख्त निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फार्मर रजिस्ट्री को लागू करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि सभी किसानों का रजिस्ट्रेशन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। इसको लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जल्द से जल्द प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाया जाए। इस कैंप में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान इस व्यवस्था से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राज्य सरकार फार्मर रजिस्ट्री को कृषि क्षेत्र में एकीकृत लाभ वितरण प्रणाली के रूप में विकसित कर रही है। इसके अंतर्गत कृषि विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों की सभी लाभार्थीपरक योजनाओं को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जा रहा है, जिससे किसान को विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही पहचान के आधार पर सरल और व्यवस्थित तरीके से प्राप्त हो सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं में यदि लाभार्थियों के नाम या अभिलेखों में कोई त्रुटि अथवा असंगति है तो उसे आधार से लिंक कर प्राथमिकता के आधार पर संशोधित किया जाए। साथ ही प्रत्येक पात्र किसान का किसान पहचान पत्र बनवाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे योजनाओं के लाभ वितरण में किसी प्रकार की बाधा न आए और पात्रता का सत्यापन सुगम हो सके।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कृषि विभाग अपनी सभी योजनाओं को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ने के लिए आवश्यक तकनीकी व्यवस्था निर्धारित समयसीमा में तैयार करे और विभागीय पोर्टल को 01 मई 2026 तक पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाया जाए। इसके माध्यम से लाभार्थियों के चयन और लाभ वितरण की प्रक्रिया को डिजिटल एवं एकीकृत रूप में संचालित किया जा सकेगा।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता एवं लघु सिंचाई जैसे सहयोगी विभाग भी अपनी योजनाओं में किसान पहचान पत्र के उपयोग के लिए कृषि विभाग के साथ समन्वय स्थापित करें और 31 मई 2026 तक आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें, ताकि सभी विभागों में एक समान व्यवस्था लागू हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सभी जिलों में होगी ‘मुख्यमंत्री फेलो’ की तैनाती, सीएम योगी के ये भी निर्देश

अनावश्यक जटिलताएं समाप्त होंगी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी और लाभ प्राप्त करने में अनावश्यक जटिलताएं समाप्त होंगी। इससे संसाधनों का लक्षित उपयोग संभव होगा तथा विशेष परिस्थितियों में आवश्यक कृषि इनपुट का वितरण अधिक व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर विभाग तय करे अपनी जिम्मेदारी, विकसित यूपी 2047 के लिए योगी का ये भी निर्देश

नियमित निगरानी सुनिश्चित करें

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के लागू होने से योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से किसानों तक पहुंचेगा और एक ही लाभार्थी को बार-बार लाभ मिलने की स्थिति की समीक्षा भी सहज रूप से की जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए समयसीमा के भीतर पूर्ण करें और इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में सभी श्रमिकों को कल से मिलेगी ज्यादा मजदूरी, नई दरें पहली अप्रैल से लागू
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।